“अगर आपकी बेटी के बारे में कोई कहे तो?” निक्की का प्रिंस को करारा जवाब

The 50 Show: The 50 के ताजा एपिसोड में प्रिंस नरूला की बॉडी-शेमिंग वाले बयान पर निक्की तंबोली ने तीखा रिएक्शन दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसी बात उनकी बेटी पर होती तो?

The 50 Show: रियलिटी शो The 50 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति से ज्यादा निजी टिप्पणियों को लेकर बवाल मचा हुआ है. ताजा विवाद निक्की तंबोली और प्रिंस नरूला के बीच सामने आया है. शो के एक एपिसोड में प्रिंस द्वारा की गई कथित टिप्पणी को दर्शकों ने बॉडी-शेमिंग के रूप में लिया, जिसके बाद निक्की ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

सोशल मीडिया पर फूटा निक्की का गुस्सा

निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए कड़ा जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि किसी की गैरमौजूदगी में उसके शरीर या लुक्स पर टिप्पणी करना न तो रणनीति है और न ही गेम का हिस्सा. उन्होंने प्रिंस नरुला को “खुद को पति, पिता और सार्वजनिक व्यक्तित्व कहने वाला” बताते हुए सवाल उठाया कि अगर कोई उनकी बेटी के बारे में इस तरह बात करे तो क्या वह भी इसे मजाक समझेंगे?

निक्की ने अपने पोस्ट में साफ कहा कि कैमरे के सामने होने से किसी का चरित्र नहीं बदल जाता. ताकत का मतलब यह नहीं कि आप किसी को अपमानित करें. उन्होंने इसे “कायराना बॉडी-शेमिंग” करार देते हुए कहा कि अगर कुछ कहना है तो सामने कहें, पीठ पीछे नहीं.

The 50 के बारे में

The 50, जिसे Banijay Asia ने तैयार किया है, जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है. यह फ्रेंच सीरीज Les Cinquante पर आधारित है, जहां 50 प्रतिभागी बिना तय नियमों के एक आलीशान महल में रहते हैं. रणनीति, राजनीति और टकराव शो का हिस्सा हैं, लेकिन इस घटना ने मर्यादा और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस विवाद पर प्रिंस नरूला की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या मामला यहीं थम जाएगा.

यह भी पढ़ें: चाहत संग झगड़ा करना खानजादी को पड़ा भारी, जीरो वोट से हुई शो से बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >