The 50 Contestant: ‘द 50’ में करण पटेल की एंट्री कंफर्म, इन सेलेब्स के नाम के भी चर्चे तेज

The 50 Contestant: जियो हॉटस्टार का नया रियलिटी शो ‘द 50’ सुर्खियों में है. फराह खान इस शो को होस्ट करने वाली हैं. शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है. ये हैं मोहब्बतें टीवी सीरियल के लीड एक्टर को एंट्री टिकट मिल चुकी है. अब यह देखना बेहद खास होगा कि इस शो में 50 सेलेब्स एक साथ एक छत के नीचे कैसे रहते हैं. पढ़ें एक्टर ने क्या कहा?

The 50 Contestant: बिग बॉस 19 के खत्म होते ही दर्शकों को अब एक नया और दमदार रियलिटी शो मिलने वाला है. जियो हॉटस्टार पर आने वाला शो ‘द 50’ काफी समय से सुर्खियों में है. स्क्विड गेम जैसे कॉन्सेप्ट पर बने इस शो को फराह खान होस्ट करेंगी. ग्रैंड फिनाले में दिखे पहले प्रोमो के बाद से ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. अब मेकर्स ने पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम भी बता दिया है. ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्टर करण पटेल इस शो का हिस्सा होंगे. करण का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे एक महीने तक परिवार और दोस्तों से दूर एक घर में बंद रहेंगे, लेकिन शो का कॉन्सेप्ट सुनते ही उन्हें यह आइडिया पसंद आ गया.

करण पटेल ने कंफर्म की एंट्री

हर टास्क के बाद एलिमिनेशन

करण के मुताबिक, ‘द 50’ में गेम, कड़ी टक्कर और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिलने वाला है. वे यहां पॉजिटिव और ईमानदार गेम खेलने आए हैं, न कि बेवजह के झगड़े करने. शो में 50 सेलेब्रिटीज को एक जगह लॉक किया जाएगा. हर टास्क के बाद एलिमिनेशन होगा और आखिर में एक विनर निकलेगा. खास बात ये है कि कंटेस्टेंट्स फैंस के लिए खेलेंगे और दर्शक भी इनाम जीत सकते हैं.

जानिए क्या है “द 50” रियलिटी शो?

ये सेलेब्स हो सकते हैं शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में ओरी, उर्फी जावेद, श्वेता तिवारी, प्रिंस नरूला जैसे कई बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. फराह खान की होस्टिंग के साथ एंटरटेनमेंट का लेवल और भी हाई होने वाला है.

यह भी पढ़ें: 3 Reality Shows Soon: शुरू होने जा रहा 3 धमाकेदार रिएलिटी शो, सुपरस्टार्स करेंगे होस्ट, जानिए कब और कहां देख पाएंगे आप?

कब और कहां देख सकेंगे ‘द 50’?

‘द 50’ की शुरुआत 1 फरवरी से कलर्स टीवी पर होने जा रही है. जो लोग टीवी पर शो मिस कर देंगे, वे इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे, जहां इसका डिजिटल प्रीमियर भी किया जाएगा. शो शुरू होने से पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट साफ दिखाई दे रही है.

क्या होगा शो का कॉन्सेप्ट?

इस शो की सबसे अलग बात इसका फॉर्मेट है. शो में 50 कंटेस्टेंट एक भव्य महल में रहेंगे. यहां न कोई रूल बुक होगी और न ही कोई तय टास्क. कंटेस्टेंट्स को अपनी अक्ल, मानसिक मजबूती, स्ट्रैटेजी और एक-दूसरे को समझने की क्षमता के दम पर गेम में टिके रहना होगा. यानी पूरा खेल माइंड गेम और साइकोलॉजी पर आधारित होगा.

इसे खबर को वीडियो में देखें

प्रभात खबर की खास मुहिम, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >