Thama: स्त्री 2 और मुंज्या के मेकर्स लेकर आ रहे खूनी लव स्टोरी थामा, जानें रिलीज और स्टारकास्ट की डिटेल्स

Thama: दिनेश विजान एक खूनी प्रेम कहानी थामा के साथ वापस आ गए हैं. आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल स्टारर फिल्म, दिवाली 2025 पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

Thama: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना एक हॉरर कॉमेडी थामा में साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह तैयार है. स्त्री 2 के मेकर्स ने आज मोशन पोस्टर भी शेयर किया. मूवी अगले साल दिवाली यानी 2025 में रिलीज होगी. दिलचस्प बात ये है कि ‘थामा’ दिनेश विजान के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स पार्ट है. इसी यूनिवर्स की पिछली फिल्में स्त्री 2, स्त्री, भेड़िया और मुंज्या सुपरहिट रही थी.

थामा के दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं दिनेश विजान

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल पर नए फिल्म का पोस्टर शेयर किया. उन्होंने लिखा, “स्त्री 2, मुंज्या के बाद, आयुष्मान खुराना – दिनेश विजन की अगली हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. हॉरर-कॉमेडी ब्रह्मांड में नया अध्याय जुड़ा है, जिसका नाम थामा है. ये दिवाली 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हॉरर कॉमेडी एक खूनी बैकग्राउंड पर आधारित एक मनोरंजक प्रेम कहानी है.

थामा में ये स्टारकास्ट जमाएंगे महफिल

दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे प्रभावशाली कलाकार हैं. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखा है. दिनेश विजान और अमर कौशिक की ओर से निर्मित, “थामा” से मैडॉक एक और हिट देने के लिए तैयार हैं.

थामा के बारे में अधिक जानकारी

थामा का नाम पहले ‘वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर’ था. ये एक हॉरर-कॉमेडी मूवी होगी. मूवी के बारे में बात करते हुए, अपारशक्ति खुराना ने पीटीआई को बताया था, “ऐसा कुछ जो भारतीय फिल्म निर्माण में कभी नहीं हुआ है, जहां एक ऐसी दुनिया है, जिसमें इतने सारे महान किरदार एक साथ आएंगे और लोगों के दिलों में रहेंगे. बहुत जल्द आपके सामने कुछ बहुत खास आने वाला है.”

Also Read- Stree 2 Movie Review:स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी जॉनर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ..

Also Read- Stree 2: IMDb पर बनी नंबर 1 फिल्म: 58 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 3 रिकॉर्ड्स तोड़ना नामुमकिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >