Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय के घर में मिला बम? पुलिस की एक घंटे जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय के चेन्नई स्थित घर में बम की धमकी ने हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद पुलिस की एक घंटे तक चली जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जानिए क्या है पूरा मामला?

Thalapathy Vijay: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष थलापति विजय के फैंस उस वक्त घबरा गए जब खबर आई कि उनके चेन्नई स्थित घर में बम होने की धमकी दी गई है. हालांकि, पुलिस जांच के बाद जो खुलासा हुआ, वह काफी चौंकाने वाला था. आइए बताते हैं सबकुछ.

अननोन कॉल ने दी सुचना

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह लगभग 5:20 बजे चेन्नई पुलिस कंट्रोल रूम में एक अनजान कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि विजय के ECR स्थित नीलांकरई वाले आवास में बम रखा गया है. इस कॉल के तुरंत बाद तीन बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड, एक स्निफर डॉग यूनिट और अन्य सुरक्षा बलों को विजय के घर भेजा गया.

बम की नहीं मिली कोई मौजूदगी

करीब एक घंटे तक गहन तलाशी के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि विजय के घर में कोई विस्फोटक नहीं मिला. टीम ने इसे फर्जी कॉल करार दिया और राहत की सांस ली गई. जब यह घटना घटी, तब विजय घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी फैमिली और स्टाफ उस वक्त घर में मौजूद थे.

अब नीलांकरई पुलिस स्टेशन ने इस धमकी भरे कॉल के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. कॉल करने वाले की पहचान की जा रही है और पुलिस इस फर्जी धमकी के पीछे के मकसद और व्यक्ति की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 में हुई गौरव तनेजा की एंट्री? फ्लाइंग बीस्ट ने खुद तोड़ी चुप्पी, कहा- हां मैं जा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >