Tere Ishq Mein Ghayal Star Cast Fees: करण कुंद्रा चार्ज करते हैं मोटी रकम, जानें कितना कमाती है रीम शेख

Tere Ishq Mein Ghayal Star Cast Fees: करण कुंद्रा इन-दिनों कलर्स के नये सीरियल ‘तेरे इश्क में घायल’ में नजर आ रहे हैं. सीरियल को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. ये लव ट्रायंगल है, जिसमें गशमीर महाजनी और रीम शेख भी है. आईये जानते हैं इस सीरियल के लिए स्टार्स कितनी फीस लेते हैं.

‘तेरे इश्क में घायल’ हाल ही में कलर्स पर टेलीकास्ट हुआ है. इस सीरियल ने बहुत कम समय में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. कहानी दो भाइयों की है, जो एक ही लड़की से प्यार करते हैं. वे कोई साधारण लोग नहीं हैं, क्योंकि ये दोनों भाई वास्तविक रूप से भेड़िये हैं. वैम्पायर और वेयरवोल्व्स के इर्द-गिर्द काल्पनिक कहानियों का अपना समर्पित प्रशंसक आधार है. तेरे इश्क में घायल की फैन-फॉलोइंग दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इसमें टीवी और बिग बॉस फेम करण कुंद्रा लीड रोल में हैं. आईये जानते हैं सीरियल में काम करने के लिए स्टारकास्ट फीस के तौर पर कितना वसूल रहे हैं.

करण कुंद्रा को मिलती है सबसे ज्यादा फीस

तेरे इश्क में घायल में करण कुंद्रा वीर ओबेरॉय की भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें शो में सबसे ज्यादा भुगतान किया जाता है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, वह प्रति दिन 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं. गशमीर महाजनी तेरे इश्क में घायल करने के लिए कथित तौर पर प्रति दिन 1 लाख रुपये लेते हैं.

रीम शेख भी कमाती है इतना

रीम शेख कथित तौर पर प्रति दिन 90,000 रुपये कमाती है, तेरे इश्क में घायल में उनका डबल रोल है. वह ईशा और काव्या हैं. वैष्णवी धनराज कथित तौर पर तेरे इश्क में घायल के लिए प्रति दिन 35,000 रुपये कमाती हैं. वह शो में महक रॉय – एक योगिनी की भूमिका निभाती हैं. मेहरजान मज्दा तेरे इश्क में घायल में माहिर का किरदार निभा रही हैं. वह एक महिष है, जैसा कि बताया गया है, उन्होंने प्रति दिन 40,000 रुपये चार्ज किए.

Also Read: सनी देओल की Gadar 2 से लेकर अक्षय कुमार की Hera Pheri 3 तक, इन 7 सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस
जानें अन्य स्टारकास्ट की फीस

तेरे इश्क में घायल में नलिनी नेगी चेरी का किरदार निभा रही हैं. वह ईशा की सबसे अच्छी दोस्त है. रिपोर्ट के अनुसार, वह प्रति दिन 35,000 रुपये चार्ज करती हैं. तेरे इश्क में घायल में कुणाल खोसला वियान शर्मा का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रति दिन 30,000 रुपये कमाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >