Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब बबीता जी को जेठालाल ने लगाई थी सबके सामने फटकार, कहा था- एटीट्यूड अच्छा नहीं…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक बार दिलीप जोशी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता पर काफी नाराज हो गए थे. किस बात पर एक्टर मुनमुन दत्ता पर नाराज हुए, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने दर्शकों को 15 सालों से एंटरटेन कर रहा है. शो के किरदार अब तो दर्शकों को पूरी तरह से याद हो गए है. जेठालाल और बबीता जी कि प्यार भरी बातें दर्शकों को काफी पसंद आती है. बबीता जी को देखते ही जेठालाल के चेहरे पर स्माइल आ जाती है. भले ही शो में दोनों के बीच लड़ाई की नौबत नहीं आती, लेकिन असल जिंदगी में दोनों की लड़ाई हो चुकी है. एक बार तो दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता पर काफी नाराज हो गए थे.

जब बबीता जी पर नाराज हो गए थे दिलीप जोशी

दरअसल, साल 2017 में दिलीप जोशी के दोस्त ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर आए थे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान एक्टर के दोस्त बबीता जी के साथ एक तसवीर लेना चाहते थे. दिलीप इस चीज के लिए मुनमुन दत्ता के पास रिक्वेस्ट करने गए. इसके लिए मुनमुन ने मना कर दिया. एक्टर को मुनमुन का ये एटीट्यूड पसंद नहीं आया वह उनपर नाराज भी हुए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप ने एक्ट्रेस को उनके बर्ताव को लेकर कहा कि उनकी ऐसी हरकत उनकी पर्सनालिटी पर नेगिटिव असर डालेगी.

दिलीप जोशी ने मुनमुन दत्ता को कही थी ये बात

कहा जाता है कि दिलीप जोशी ने मुनमुन दत्ता को सलाह दी कि उन्हें छोटी बातों को इतना बड़ा नहीं बनाना चाहिए. इस घटना के बाद उन दोनों के बीच काफी टेंशन बढ़ गई थी. हालांकि इस बारे में ना तो एक्टर ने और ना ही एक्ट्रेस ने कभी बात की. बता दें कि शो में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री लाजवाब लगती है. दोनों की नोकझोंक दर्शकों को खूब हंसाती है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ से दोनों शुरू से ही जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें- TMKOC: जब दयाबेन को सिर्फ ये 3 शब्द कहने पर जेठालाल पड़ गए थे मुसीबत में, मेकर्स ने फिर किया था ये काम

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी संग लड़ाई पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नहीं पता ये…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >