Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू-सोनू नहीं, ये दो शख्स करने जा रहे शादी, भिड़े-जेठालाल के सामने आ गई सारी सच्चाई

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एपिसोड काफी मजेदार हो गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फैंस जानना चाहते हैं कि टप्पू और सोनू की शादी होगी या नहीं, तो आपको हम बताते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू और सोनू की शादी होगी या नहीं, ये फैंस जानना चाहते हैं. हालांकि अब खुलासा हो चुका है कि उन्होंने शादी नहीं की, बल्कि दोनों अपने दोस्त राज और दीया की शादी करवाना चाहते थे. इस वजह से टप्पू सेना मंदिर में थी और उन्होंने वरमाला खरीदा था. राज और दीया के माता-पिता उनकी शादी नहीं करवाना चाहते थे और इस वजह से वह दोनों भाग कर शादी कर रहे थे.

टप्पू और सोनू ने किया खुलासा

पुलिस को टप्पू और सोनू ने बताया कि वह अपने दोस्त के लिए मंदिर गए थे. हालांकि मंदिर में जब दीया और राज आते हैं तब टप्पू और सोनू उनकी शादी करवाने से मना कर देते हैं. टप्पू उन्हें समझाता है कि ऐसे भाग कर अपने माता-पिता को बिना बताए शादी करना गलत है. सोनू कहती है कि, मम्मी-पापा के आशीवार्द से तो हम चलना, दौड़ना और उड़ना सीखते हैं, और तुम दोनों अपनी जिंदगी का इतना बड़ा स्टेप उनके बिना कैसे ले सकते हो. जिसके बाद राज और दीया उनकी बात समझ जाते हैं और कहते हैं कि अब वह अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर ये शादी नहीं करेंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

टप्पू और सोनू को देखने आएंगे लड़की और लड़के वाले

मंदिर में राज और दीया के माता-पिता ये सारी बातें सुन लेते हैं. सोनू कहता है कि उसने ही उन्हें बुलाया है. राज और दीया के माता-पिता टप्पू और सोनू को थैंक्यू कहते हैं. वह कहते हैं कि, उन्होंने उनके परिवार के इज्जत को बचा लिया. दीया कहती है, वह वहीं शादी करेगी जहां वह लोग करवाएंगे. टप्पू कहता है, हमें जो सही लगा, हमने किया और अब आपलोगों को जो सही लगता है वह आप कीजिए. जिसके बाद टप्पू और सोनू वहां से निकलते हैं ये कहकर कि उन दोनों को लड़की और लड़के वाले देखने आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >