Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू और सोनू की नहीं हुई शादी, इस शख्स की वजह से सामने आई सच्चाई, सदमे में भिड़े-जेठालाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नया प्रोमो देखकर फैंस हैरान हो जाएंगे. इसमें दिखाया गया कि टप्पू और सोनू की शादी से भिड़े, माधवी और जेठालाल हैरान है. भिड़े अपनी बेटी से कहता है कि उसने उसका विश्वास तोड़ दिया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट प्रोमो आ चुका है, जो काफी मजेदार है. इसमें दिखाया गया कि टप्पू और सोनू शादी करने के बाद घर आते हैं. दोनों को देखकर भिड़े गुस्सा हो जाता है. वह उसे मारने के लिए उसके पीछे भागता है. भिड़े, टप्पू के पीछे, भिड़े के पीछे जेठालाल और जेठालाल के पीछे बाबूजी भागते हैं. ये सीन बहुत फनी है. वहां पुलिस भी मौजूद रहती है, लेकिन वह कुछ नहीं करती.

टप्पू और सोनू ने नहीं की शादी

भिड़े से सोनू कहता है कि, इतनी छोटी सी गलती के लिए आपने पुलिस को बुला लिया. उसके बाद भिड़े अपनी बेटी से कहता है कि, सोनू तुमने हमारा दिल दुखाया है. सोनू उससे माफी मांगती है, लेकिन भिड़े उसे माफ करने से इनकार कर देता है. माधवी कहती है, सोनू तू ऐसा कैसे कर सकती है. हमने तुमपर विश्वास किया. जिसके बाद सोनू और टप्पू उनको बताते हैं कि उन्होंने शादी नहीं की. हालांकि भिड़े और जेठालाल इस बात पर यकीन नहीं करते. भिड़े कहता है कि अगर उसने शादी नहीं की तो ये वरमाला क्यों खरीदा और वह भी एक-एक वरमाला 2-2 हजार का है. जेठालाल कहता है कि उसके फोन पर 4000 रुपये कटने का मैसेज भी आया था.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

पुलिस ने टप्पू और सोनू ने पूछा ये सवाल

पुलिस बीच में आ जाती है और कहती है कि अब वह टप्पू और सोनू से पूछताछ करेगी. पुलिस दोनों से पूछती है कि उन दोनों ने वरमाला क्यों पहनी है. टप्पू कहता है कि उन्होंने ये वरमाला फोटोशूट के लिए पहनी थी. फिर वह फोटोशूट की तसवीरें पुलिस को दिखाते हैं. जिसके बाद पुलिस टप्पू और सोनू से पूछती है कि आखिर वह लोग घर से क्यों भागे.इस सवाल पर भिड़े और जेठालाल शॉक्ड हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >