Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टप्पू का पुराने गोली-सोनू संग कैसा है रिश्ता, भव्या गांधी बोले- मैं संपर्क में…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्या गांधी जल्द ही सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आने वाले हैं. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि क्या वो झील मेहता और कुश शाह संग टच में हैं या नहीं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा जब 16 साल पहले शुरू हुआ था, तबसे दर्शक सभी स्टारकास्ट से जुड़े हुए हैं. चाहे वो टप्पू हो या फिर जेठालाल, भिड़े, दयाबेन, सोढ़ी, माधवी भाभी, बबीता जी हर किसी के बारे में छोटी से छोटी अपडेट आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाती है. आज हम बात करेंगे भव्या गांधी के बारे में. उन्होंने कई सालों पहले भले ही कॉमेडी सीरियल को अलविदा कह दिया हो, लेकिन फैंस आज भी उन्हें पसंद करते हैं. अब एक्टर जल्द ही नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल से टीवी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं.

क्या झील मेहता और कुश शाह संग टच में हैं भव्या गांधी

अब भव्या गांधी नो बताया कि क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद वह गोली कुश शाह और पूरानी सोनी यानी झील संग टच में हैं या नहीं. एक्टर ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, ‘हां, मैं अब भी उनके संपर्क में हूं. हम बात करते हैं और एक अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं. झील की हाल ही में सगाई हुई है और मैं उसके लिए खुश हूं. मैं कुश के भी संपर्क में हूं.”

भव्या, झील और कुश ने कब तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कहा अलविदा

जहां भव्या गांधी ने 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया था. वहीं झील मेहता ने 2012 में शो को छोड़ दिया. अभिनेत्री ने हाल ही में अपने मंगेतर, आदित्य दुबे से सगाई की है और यह जोड़ी जल्द शादी करने के लिए तैयार है. कुश शाह उर्फ ​​गोली की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए 16 साल बाद सिटकॉम को अलविदा कह दिया. वर्तमान में, नितीश भलूनी टप्पू का किरदार निभाते हैं, जबकि पलक सिंधवानी सोनू के किरदार में नजर आ रही हैं. कुश शाह की जगह धर्मित तुराखिया ने ले ली है.

भव्या गांधी ने अपने नए शो को लेकर क्या कहा

इसके अलावा, भव्या गांधी ने यह भी खुलासा किया कि जब चोट लगने के कारण उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी थी, तब उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने एपिसोड देखे थे. अभिनेता अब पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आएंगे. उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, “पुस्पा इम्पॉसिबल में प्रभास की भूमिका मासूम टप्पू की भूमिका से बहुत अलग है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं लोगों के दिमाग से टप्पू की छवि को मिटाना नहीं चाहता, लेकिन मैं अलग-अलग अवसर तलाशना चाहता हूं.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल इन बॉलीवुड फिल्मों में मचा चुके हैं धमाल, अभी देखें लिस्ट

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू के नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल का टीजर आउट, जेठालाल के बेटे को देख फैंस एक्साइटेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >