Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनू और टप्पू हुए फरार, भिड़े इन 2 लोगों को साथ लेकर निकला उन्हें खोजने

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया जाएगा कि टप्पू और सोनू भाग जाते हैं. भिड़े को टप्पू पर शक होता है. जेठालाल और बाबूजी उसे बताते हैं कि टप्पू क्रिकेट खेलने गया है. हालांकि भिड़े को यकीन नहीं होता.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों को भा रहा है. टप्पू और सोनू की शादी एक-दूसरे से नहीं हो रही है. दोनों घर से भागने का प्लान बनाते हैं. सोनू अपने पिता भिड़े से कहती है कि वह अपनी फ्रेंड से मिलने जा रही है. सोनू अपना सामान एक बैग में पैक कर लेती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सोनू और टप्पू अपने परिवार को दबाव से बचने के लिए भाग जाते हैं. शो का नया प्रोमो आ चुका है.

सोनू और टप्पू हुए फरार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सोनू, गोली और टप्पू एक ऑटो में होते हैं. सोनू उन दोनों से कहता है कि वह अपना फोन ऑन ना करें. वरना उन्हें घरवालों का फोन आ सकता है. सोनू, टप्पू से कहती है कि, मैंने घरवालों से इतना बड़ा झूठ बोला है, मुझे बहुत डर लग रहा है. टप्पू उसे समझाता है कि डर के कोई मतलब नहीं है. हमने जो फैसला लिया है, वह करना ही होगा. दूसरी तरफ भिड़े अपनी पत्नी से पूछता है कि सोनू का कुछ पता चला. वह कहती है नहीं. भिड़े को वह बताती है कि सारे बच्चे टप्पू के साथ क्रिकेट खेलने गए हैं. भिड़े कहता है सोनू ने उनसे झूठ बोला है और टप्पू कोई क्रिकेट खेलने नहीं गया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

भिड़े ने बताई जेठालाल को सारी बात

भिड़े टप्पू के बारे में पता करने के लिए जेठालाल के घर जाता है. बाबूजी और जेठालाल से वह पूछता है कि टप्पू कहां है. जेठालाल कहता है, सुबह हुआ नहीं कि इसका टप्पू के नाम का जाप शुरू हो जाता है. मुझे लगता है कि टप्पू का नाम किसी भगवान के नाम पर रखा होता तो इसका कल्याण हो गया होता. भिड़े कहता है कि आज उसे लड़की वाले देखने आने वाले है और वह फिर भी क्रिकेट खेलेन चला गया. इसपर जेठालाल बताता है कि उसके टीम का कोई खिलाड़ी बीमार पड़ गया इसलिए उसे जाना पड़ा. वह जल्दी वापस आ जाएगा. बाबूजी बताते है कि वह नेहरू मैदान गया है. भिड़े, जेठालाल को लेकर नेहरू मैदान लेकर जाता है. भिड़े उन्हें सोनू के गायब होने के बारे में बताता है. जेठालाल कहता है कि कही दोनों अपनी शादी से बचने के लिए तो क्रिकेट का बहाना बनाकर कहीं चले गए हो. जिसके बाद सारे लोग नेहरू मैदान जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >