Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गोली के बाद सोनू शो को कहेगी अलविदा, कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबरों पर बोलीं- कोई ऐसा…

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. शो में सोनू का रोल पलक सिधवानी निभा रही हैं. उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आ रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ता. असित मोदी के शो में मेकर्स नये-नये ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं, ताकि दर्शक इससे दूर ना हो सकें. हाल ही में शो में सोनू भिड़े का रोल प्ले करने वाली पलक सिंधवानी चर्चा में आ गई. ऐसी चर्चा है कि पलक को प्रोडक्शन हाउस लीगल नोटिस भेजने वाली है. अब मामला क्या है और इस पर एक्ट्रेस ने क्या कहा, आपको बताते हैं.

पलक सिधवानी क्यों है चर्चा में

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पलक ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कानूनी टीम की परमिशन के बिना तीसरी पार्टी के साथ एंडोर्समेंट किया और तारक शो के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया. जिसके बाद कहा जा रहै कि तारक मेहता की लीगर टीम उनके खिलाफ लीगल नोटिस भेज सकती है.

पलक सिधवानी ने इसपर क्या कहा

पलक सिधवानी ने टाइम्स नाउ/ टेली टॉक से बातचीत पर रिएक्ट किया. उन्होंहेन कहा, ”ये रिपोर्ट बेसलेस और बकवास है. कोई ऐसा बिना मेरी साइड जानें कैसे लिख सकता है. दूसरे एक्टर्स भी एंडोर्समेंट करते है. ऐसा कुछ नहीं है जो मेरे और प्रोडक्शन हाउस के बीच हुआ है.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को कितने साल हो गए

असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को 16 साल हो गए और अभी ये सफलतापूर्वक चल रहा है.

शो में गणपति उत्सव एपिसोड में कौन स्पेशल गेस्ट आएंगे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गणपति उत्सव पर पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान अमन सेहरावत आने वाले हैं. एपिसोड काफी खास और मजेदार होने वाला है.

Also Read- Stree 2 का क्या है तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कनेक्शन, ऐसे बनी जेठालाल-दयाबेन की जोड़ी सुपरहिट

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर के करीबी शख्स का हुआ निधन, किया अंतिम संस्कार, बोले- आज मेरे कंधे…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कहा-जिंदगी में अंधेरा हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >