TMKOC: टप्पू सेना की ‘सोनू’ को बोल्ड ���िरदार निभाने में नहीं कोई एतराज! एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा

पलक सिधवानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से अपनी पहचान बना चुकी है. ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उन्होंने फिलहाल ओटीटी शोज करने का नहीं सोचा है. एक्ट्रेस ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी ओटीटी शो करने के बारे में नहीं सोचा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की सोनू यानी पलक सिधवानी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है. पलक अपनी तसवीरों और रील्स वीडियोज से यूजर्स के दिल धड़काती रहती है. एक्ट्रेस ने शो में निधि भानुशाली को रिप्लेस किया था. लेकिन क्या आप जानते है एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो बोल्ड किरदार प्ले कर सकती है या नहीं.

पलक सिधवानी ने कही ये बात

पलक सिधवानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से अपनी पहचान बना चुकी है. ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उन्होंने फिलहाल ओटीटी शोज करने का नहीं सोचा है. एक्ट्रेस ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी ओटीटी शो करने के बारे में नहीं सोचा है. यदि भविष्य में कोई अवसर मेरे दरवाजे पर दस्तक देता है और यदि कोई भूमिका ऐसे दृश्यों की मांग करती है तो मुझे नहीं पता कि मैं हां कह पाऊंगी या नहीं.

अगर कोई बोल्ड किरदार…

पलक सिधवानी ने आगे कहा था, अभी के लिए मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है लेकिन भविष्य में अगर मुझे कुछ मिलता है जहां स्क्रिप्ट, कैरेक्टर शानदार है और अगर चरित्र इसकी मांग करता है और अगर इसे अच्छी तरह से किया जा रहा है, तो मैं इसके बारे में सोच सकती हूं. अगर कोई बोल्ड किरदार है या मैं अपने बोलने के अंदाज, डायलॉग्स पर काम करना चाहती हूं तो मुझे इसे आजमाने में कोई दिक्कत नहीं है. मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी अंतरंग दृश्यों के साथ सहज हो सकती हूं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब आर्थिक तंगी पर ‘सोनू’ का छलका था दर्द, कहा था- 2000 रुपये बचाने के लिए…
साल 2019 में तारक शो से जुड़ी थी पलक

पलक साल 2019 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से जुड़ी थी. पलक इस शो से पहले एक रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं. वो देश के सबसे चर्चित म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आ चुकी हैं. इस शो के जरिए ही उन्हें उनकी पहली सैलरी मिली थी. उन्होंने इसके लिए एक प्रोमो शूट किया था और उन्हें चंद हजार रुपये मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >