Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बाद सोनू ने शेयर किया पहला पोस्ट, जेठालाल-भिड़े संग फोटोज वायरल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को पलक सिधवानी ने अलविदा कह दिया है. 5 साल बाद एक्ट्रेस ने शो छोड़ा. अब उन्होंने अपनी कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है. जिसको देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी ने निर्माताओं पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद शो छोड़ दिया. अभिनेत्री ने दावा किया कि वह अक्सर अपने मेकअप रूम में रोती थीं और प्रोडक्शन टीम उन्हें 30 मिनट के शॉट के लिए 12 घंटे तक सेट पर बैठाते थे. अब सीरियल को अलविदा कहने के बाद एक्ट्रेस ने आखिरी एपिसोड की कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें जेठालाल, टप्पू सेना, भिड़े जैसे स्टार्स देखने को मिल रहे हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद पलक सिधवानी ने कौन सा पोस्ट किया शेयर

पलक सिधवानी ने इंस्टाग्राम पर शो के लास्ट एपिसोड की कुछ अनदेखी तसवीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हुए देखा जा सकता है. वह डांस कर रही है. इसके अलावा उन्हें जेठालाल, भिड़े, माधवी भाभी और पूरे गोकुलधाम सोसाइटी संग पोज देते हुए भी देखा गया. फैंस ये तसवीर देखकर इमोशनल हो गए.

पलक सिधवानी ने अपनी जर्नी को लेकर क्या कहा

पलक ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जर्नी को याद करते हुए लिखा, “जैसे कि मैं सेट पर अपना आखिरी दिन समाप्त कर रही हूं, मैं कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता से भरे पिछले पांच वर्षों को याद करती हूं. इस जर्नी के दौरान आपने मुझे जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए मेरे दर्शकों को धन्यवाद.” अभिनेत्री आगे कहती है, “मैं वास्तव में इस जर्नी और उन अविश्वसनीय लोगों के लिए आभारी हूं, जिनके साथ काम करने का मुझे आनंद मिला. मैंने बहुत कुछ सीखा है. मेरी विदाई आंसुओं से भरी हुई थी, और एक टीम के रूप में हमने जो अद्भुत यादें बनाई हैं, उन्हें मैं संजोकर रखूंगी.”

पलक ने मेकर्स को लेकर क्या कहा

निधि भानुशाली की जगह लेने वाली पलक ने पिंकविला को बताया, “मैं शो छोड़ने की प्लानिंग कर रही थी. दिसंबर 2023 में, मैंने पहली बार प्रोडक्शन हेड से कहा कि मैं छोड़ना चाहती हूं. यह सुनने के बाद उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं अभी, एक और सह-अभिनेता जा रहा है. उस सह-अभिनेता को जाने देने में भी उन्हें 1.5 साल लग गए और यही कारण है कि उसे अच्छे नोट पर भेजा गया.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 5 साल बाद इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मैं हैरान रह…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दया भाभी बिग बॉस 18 में आएंगी नजर, मिला इतने करोड़ का ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >