Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेती थी सोनू, MS धोनी संग निधि भानुशाली कर चुकी हैं काम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम निधि भानुशाली इन दिनों क्रिकेटर एमएस धोनी संग फोटोज शेयर करने पर सुर्खियों में है. एक्ट्रेस ने ुनके साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट में काम किया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अक्सर शो में काम करने वाले कलाकारों की वजह से लाइमलाइट में रहता है. 16 साल के बाद भी सीरियल की टीआरपी काफी अन्य नये शोज से बेहतर हैं. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो टॉप 5 की लिस्ट में था. इस बीच सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि भानुशाली ने कुछ तसवीरें शेयर की है, जो चर्चा में है. फोटोज में उनके साथ क्रिकेटर एमएस धोनी नजर आ रहे हैं. जिसके बाद फैंस उनके धोनी संग अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बात करने लगे.

एमएस धोनी के साथ नजर आई निधि भानुशाली

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भिड़े की बेटी यानी निधि भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए प्रोजेक्ट की बीटीएस झलकियों शेयर की है. तसवीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरे लेटेस्ट काम से बीटीएस स्टिल्स. तसवीरों में वह क्रिकेट के थाला उर्फ ​​एमएस धोनी के साथ बैठी दिख रही है. ये सेट अप मेट्रो का लग रहा है. वह धोनी के बगल में बैठी हुई है. एक्ट्रेस के हाथ में स्क्रिप्ट है और कैमरा पर्सन भी नजर आ रहे हैं. फोटोज देख फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, धोनी भाई के साथ सोनू का कमबैक होगा. एक यूजर ने लिखा, वाह, बहुत अच्छी तसवीर है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेती थी निधि

निधि भानुशाली ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. साल 2019 में एक्ट्रेस ने शो को छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना था. जब शो में निधि काम करती थी तब उन्हें हर एपिसोड के लिए 8 हजार रुपए मिलते थे. एक महीने में वह 2.4 लाख की कमाई कर लेती थी. काफी समय से एक्ट्रेस एक्टिंग से दूर है, लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर ली है. कुछ समय पहले वह वेब सीरीज सिस्टरहुड में नजर आई थी.

यह भी पढ़ें-  TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >