Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताया क्यों हुए थे गायब

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह 25 दिनों बाद घर वापस लौट आए है. वो 22 अप्रैल से मिसिंग थे और पुलिस उनकी खोज में थी.

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह के फैंस के लिए गुडन्यूज है. गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता थे और पुलिस उन्हें खोज रही थी. अब 25 दिनों बाद एक्टर वापस घर लौट आए है. कई दिनों से गायब रहने के बाद एक्टर खुद से ही घर लौट आए हैं. पुलिस ने उनसे पूछताछ की और एक्टर ने बताया कि धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे. इस दौरान वो कई दिनों तक कई शहरों के गुरुद्वारों में रहें. जब उन्हें अहसास हुआ कि अब बहुत हो गया और घर लौटना चाहिए, तो वो अपने पिता के पास लौट आए.


गुरुचरण सिंह वापस लौटे घर
गुरुचरण सिंह के लापता होने पर उनके को-स्टार और फैंस काफी परेशान थे. अब उनके घर वापस लौटने पर सबने राहत की सांस ली. घर वापस लौटने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की. गुरुचरण ने पुलिस को बताया वो दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे. इस जर्नी के दौरान एक्टर कई दिनों तक अमृतसर, लुधियाना और अन्य कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके. फिर वो वापस अपने पिता के पास घर लौट आए.

Gurucharan Singh: 20 दिन से लापता गुरुचरण सिंह के पिता का छलका दर्द, आखिरी बातचीत को किया याद, कहा- परेशान लगता था…

Gurucharan Singh मामले में आया नया अपडेट, ‘तारक मेहता’ के सेट पर पहुंची पुलिस, 20 से ज्यादा ईमेल का एक्टर कर रहे थे इस्तेमाल

Gurucharan Singh Missing Case: गुरुचरण सिंह के गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ था घर पर, पिता ने बताई सारी सच्चाई


22 अप्रैल से लापता थे गुरुचरण सिंह
बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से गायब थे और वो मुंबई जाने के लिए निकले थे. हालांकि ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही वापस अपने घर लौटे. उसके बाद उनके पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. तब से ही पुलिस उन्हें लगातार खोज रही थी. जांच के दौरान पता चला कि उनका मोबाइल फोन बंद था और इसी वजह से पुलिस को उन्हें ढूंढना मुश्किल हो गया था. वहीं, ये भी पता चला था कि वो कई सारे ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में वो आखिरी बार ई-रिक्शा बदलते नजर आए थे.

Also Read- TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >