Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह हुए लापता, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Gurucharan Singh Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं. उनके पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में कहा गया है कि गुरुचरण दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए गए थे, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला.

Gurucharan Singh Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का रोल निभाने वाले ​​गुरुचरण सिंह दिल्ली से लापता हो गए हैं. खबर है कि एक्टर दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन न तो वो घर पहुंचे न ही मुंबई में उनकी कोई खबर है. गुरुचरण के पिता ने कथित तौर पर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. गुमशुदगी की शिकायत में गुरु के पिता ने कहा कि अभी तक अभिनेता घर नहीं लौटे.


गुरुचरण सिंह हुए लापता
ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो गुरुचरण सिंह के लापता होने की शिकायत उनके पिता ने दर्ज करवाई. जिसमें लिखा था, ‘मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था. वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट गया था. वह न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है. वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अब वह लापता है.’

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नहीं हुई है बबीता जी और टप्पू की सगाई, मुनमुन दत्ता-राज अनादकट ने कही ये बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पॉपुलर हुए गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह को आखिरी बार टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के रूप में देखा गया था. उन्होंने अपने पिता की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण टीवी शो छोड़ दिया और वह उस समय अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने लगे. उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे. उनकी और गोकुलधाम सोसाइटी के पुरूष मंडल की नोकझोंक और लड़ाईया दर्शकों को खूब हंसाती थी. उनके जाने के बाद सीरियल में नए स्टार की एंट्री हुई. हालांकि अभी फैंस को गुरुचरण की याद आती है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से लेकर Khatron Ke Khiladi तक, टीवी सीरियल जो ओटीटी पर हुए HIT

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >