Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल को लेकर अनिरुद्धाचार्य का सवाल वायरल, दयाबेन को लेकर कहा- बहुत उपकार है उनका

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर संजय वर्मा, अनिरुद्धाचार्य से मिले. इस दौरान अनिरुद्धाचार्य ने उनसे जेठालाल और दयाबेन को लेकर बात की. उन्होंने क्या कहा, आपको बताते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जो नहीं जानता होगा. शो के दो सबसे चर्चित कलाकार जेठालाल और दयाबेन के चाहने वाले लाखों हैं. जेठालाल यानी दिलीप जोशी तो शो में अभी भी काम कर रहे, लेकिन दयाबेन यानी दिशा वकानी शो में अब नहीं दिखती. उनके वापस लौटने की अभी तक फैंस आस लगाए बठै हैं. इस बीच तारक मेहता में काम करता एक्टर संजय वर्मा, अनिरुद्धाचार्य से मिलने वृंदावन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जेठालाल और दयाबेन को लेकर बात की.

अनिरुद्धाचार्य ने पूछा- जेठालाल का क्या हाल है?

असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्टर संजय वर्मा चंपा लॉन्ड्री वाले बने हैं. इस दौरान उनसे अनिरुद्धाचार्य पूछते हैं कि जेठालाल का क्या हाल हैं. इसपर एक्टर जवाब देते हैं कि वह ठीक है. आगे संजय कहते हैं कि दयाबेन जी गायब है. अनिरुद्धाचार्य उनसे कहते हैं कि दयाबेन से बोलना कि बहुत उपकार है दया का. इतना सुंदर उन्होंने देश का मनोरंजन किया है.सबके होंठों पर दया ने मुस्कान भर दी . दया के जैसे एक्टिंग ना अतीत में किसी ने की है और ना भविष्य में कोई कर पाएगा.

शो में दिशा वकानी की वापसी को लेकर क्या कहा उनके भाई ने?

दिशा वकानी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौटने की बात को लेकर उनके भाई मयूर वकानी ने बड़ी बात कही थी. ईटाइम्स संग बातचीत में मयूर ने कहा था, “मैं उससे दो साल बड़ा हूं, इसलिए मैंने उसका सफर बहुत करीब से देखा है. एक बात जो मैंने महसूस की है, वह यह है कि जब आप ईमानदारी और भरोसे के साथ काम करते हैं तो भगवान का आशीर्वाद मिलता है. वह सच में बहुत खुशनसीब है, लेकिन इसके साथ ही उसने बहुत ज्यादा मेहनत भी की है. इसीलिए लोगों ने दया के रूप में उस पर इतना प्यार बरसाया है. अभी वह असल जिंदगी में एक मां का रोल निभा रही है और वह यह रोल पूरी लगन से निभा रही है. मुझे सच में लगता है कि यह बात मेरी बहन के मन में भी हमेशा से थी.”

यह भी पढ़ें- Gaurav Khanna Net Worth: कितने अमीर हैं टीवी स्टार और बिग बॉस 19 फेम गौरव खन्ना? नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >