TMKOC की 'रीटा रिपोर्टर' ने 'पुरानी सोनू' संग मनाई होली, शेयर की गुलाल से सने चेहरों की फोटोज

मालव राजदा की पत्नी प्रिया आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर होली की तसवीरें पोस्ट की है. तसवीरों में उनके चेहरे और हाथ पर गुलाल लगा हुआ दिख रहा है. वो व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं, पलक सिधवानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर होली की फोटोज पोस्ट की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के निर्देशक मालव राजदा ने होली सेलिब्रेशन की तसवीरें शेयर की हैं. मालव ने अपनी पत्नी प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) के साथ जमकर होली खेली. इस होली उत्सव में उनके साथ शो में सोनू का रोल निभा रही पलक सिधवानी भी शामिल हुई. तसवीरें पलक ने अपने फैंस के साथ शेयर की है.

मालव राजदा की पत्नी प्रिया आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर होली की तसवीरें पोस्ट की है. तसवीरों में उनके चेहरे और हाथ पर गुलाल लगा हुआ दिख रहा है. वो व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आइए हम एक-दूसरे पर प्यार के रंग छिड़क कर इस होली को खास बनाएं. बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में प्रिया रीटा रिपोर्टर का रोल निभाती थी.

https://www.instagram.com/p/CbO2sx0LY5D/

पलक की होली फोटोज

वहीं, पलक सिधवानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर होली की फोटोज पोस्ट की है. इसमें वो व्हाइट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही है. इस पर कमेंट करते हुए एक इंस्टा यूजर ने लिखा, प्यारी. एक अन्य यूजर ने लिखा, हाय आपकी स्माइल. एक और यूजर ने लिखा, सो ब्यूटीफुल. कई यूजर्स ने उन्हें हैप्पी होली भी विश किया.

https://www.instagram.com/p/CbPxzvupSvm/

पलक से पहले सोनू का रोल इस एक्ट्रेस ने निभाया था

बता दें कि पलक सिधवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. पलक अक्सर अपनी फोटोज से सोशल मीडिया पर फैंस को बेकरार कर देती है. ‘टप्पू सेना’ की सदस्य पलक ने तारक शो में 2019 में आई थी, जिसके बाद से अबतक वो शो में बनी हुई है. अब तक शो में निधि भानुशाली और झील मेहता सोनू का किरदार निभा चुकी है.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में Nick Jonas संग जमकर खेली होली, अनोखे अंदाज में पति को लगाया रंग, VIDEO

प्रिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं

वहीं, प्रिया आहूजा और मालव राजदा ने पिछले साल अपनी 10वीं मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर दोबारा एक-दूसरे के साथ शादी की थी. इस मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ तारक मेहता की पूरी टीम भी मौजूद थी. प्रिया बहुत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >