Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टप्पू ने बबीता जी संग अपने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे पास…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम राज अनादकट फिलहाल यूनाइटेड स्टेट ऑफ गुजरात नाम के शो में काम कर रहे हैं. अब उन्होंने अपने और मुनमुन दत्ता की डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट ने काफी कम समय में दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी एक्टिंग इतनी शानदार थी कि हर कोई टप्पू से जुड़ गया. हालांकि अब कॉमेडी शो छोड़ने के बाद राज एक गुजराती शो, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात में नजर आ रहे हैं. असित कुमार मोदी के शो से बाहर निकलने के बाद उनकी और बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की डेटिंग रूमर्स छा गई. खबर ये भी थी कि इस साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई भी कर ली है. अब, अनादकट ने अपनी सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता को लेकर क्या कहा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम राज ने पहले भी मुनमुन दत्ता संग अपने डेटिंग रूमर्स को अफवाह बताया था. उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है. वह इस वक्त सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं. अब सगाई की खबरों पर राज ने बात करने से इनकार कर दिया. उन्होंने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया.

इस चीज पर फोकस कर रहे हैं राज अनादकट

राज अनादकट ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ”मैं मुनमुन के बारे में बात नहीं करना चाहूंगा. मैं अपने करियर पर फोकस कर रहा हूं और मेरे पास बात करने के लिए कई अन्य चीजें हैं. जब भी मेरे पर्सनल जीवन के बारे में बात करने के लिए कुछ दिलचस्प होगा, मैं ऐसा करूंगा.”

राज अनादकट ने शादी पर क्या कहा

अपनी शादी की योजना के बारे में बात करते हुए, राज अनादकट ने कहा कि उनकी मां उनके लिए एक स्वयंवर की प्लानिंग कर रही हैं. स्टार ने कहा, “मेरी मां मेरे लिए स्वयंवर रखना पसंद करेंगी! यह काफी फनी है, क्योंकि मुझे अभी भी अपने करियर में खुद को सेटअप करना बाकी है. हां, जब भी ऐसा होना होगा, मैं ऐसा पार्टनर चाहूंगी जो मुझे समझे.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: माधवी भाभी का आत्माराम भिड़े संग कैसा है रिश्ता, बोली- अपने पति के साथ…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी ने मेकर्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >