Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन के आते ही पोपटलाल की हो जाएगी शादी, असित कुमार मोदी ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की कमी आज भी फैंस को महसूस होती है. उनकी वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है. अब असित कुमार मोदी ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि दया जल्द ही शो में आ जाए. जिससे पोपटलाल की शादी हो सके.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. हालांकि फैंस को अब दयाबेन की कमी काफी महसूस हो रही है. साल 2017 में दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर चली गई थी. जिसके बाद वह कभी वापस नहीं आई. अब एक बार फिर असित कुमार मोदी ने क्लियर किया कि एक्ट्रेस वापस आएंगी या नहीं.

असित कुमार मोदी ने दयाबेन की वापसी पर बात की

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने मनी कंट्रोल संग बातचीत में खुलासा किया कि दिशा वकानी शो में वापसी करेंगी या नहीं. उन्होंने कहा, “मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि दयाबेन शो में कब वापसी करेंगी. मैंने कभी नहीं दिखाया कि यह किरदार शो से बाहर हो गया है. 7-8 साल बाद भी लोग दयाबेन को प्यार से याद करते हैं. मेरे लिए यह एक मुश्किल सवाल है, क्योंकि दिशा वकानी की जगह लेना मुश्किल होगा. कोई भी नया कलाकार उनकी छोड़ी गई जगह को भरने के लिए संघर्ष करेगा.”

दयाबेन की वापसी होते ही पोपटलाल की होगी शादी

उन्होंने आगे कहा, ”शादी के बाद महिलाओं के लिए काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता. मैं अब भी दुआ करता हूं कि वह शो में वापसी करें. हम दयाबेन को वापस लाने के लिए सीरियस है और जैसे ही वह वापस आएंगी, पोपटलाल की शादी हो जाएगी. पोपटलाल की शादी के लिए दयाबेन की मौजूदगी जरूरी है.” हाल ही में असित कुमार मोदी, दिशा वकानी के घर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने पहुंचे थे और उनकी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. फैंस को एक उम्मीद जागी कि जल्द ही दया भाभी आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: आर्यन की मौत का अनुपमा से बदला लेना चाहता है ये शख्स, ख्याति को घर से बाहर निकाल देगा पराग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >