Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल ने शो में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- असित भाई 17 साल से मुझे हर रोज कुंवारा महसूस करवा रहे हैं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी जबरदस्त कॉमेडी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो ने हाल ही में 17 साल पूरे किए. मेकर्स की ओर से स्टारकास्ट के लिए सक्सेस पार्टी रखी गई थी. इसी दौरान पोपटलाल ने शो में 17 साल से काम करने पर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी और दमदार स्टारकास्ट के बदौलत 17 साल की जर्नी को फाइनली पूरा कर लिया है. अब ये शो 18वें साल में पहुंच गया है. जहां ढेर सारी मस्ती के साथ सबके घरों में ठहाके होंगे. हाल ही में इस सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए मेकर्स ने स्टार्स के लिए एक पार्टी रखी थी. जिसमें अय्यर से लेकर पोपटलाल और जेठालाल जैसे सेलेब्स पहुंचे थे. यहीं पोपटलाल ने अपनी जर्नी को लेकर बात की.

पोपटलाल ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी

पोपटलाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक ने शो में काम करने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ”17 सालों में कॉमेडी शो ने उन्हें नाम, शोहरत दी. इसमें काम करने का हर एक एक्सपीरियंस वाकई में मजेदार रहा.” एक्टर ने इस दौरान अपनी शादी नहीं होने पर भी बात की. उन्होंने अविवाहित होने का श्रेय असित कुमार को दिया. श्याम ने कहा, ”असित भाई 17 साल से मुझे हर रोज कुंवारा महसूस करवा रहे हैं…मैंने अपने दिन के 12 घंटे सेट पर बिताए और इससे मुझे महसूस होता है कि मैं कुंवारा हूं, लेकिन मजाक के अलावा, ऐसी घटनाएं भी हुई हैं, जब लोग शादी का प्रस्ताव लेकर मेरे पास आए हैं. मुझे बोला गया है, अगर शादी ना हुई हो, तो हमारे पास है सुकन्या पोपटलाल के लिए.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. दर्शक एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं, यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में शो ने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़ दिया था. लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो जेठालाल बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल उन्हें टोनी टीवी को 25 लाख भेजने थे, जो उन्होंने गलती से नेकचंद को भेज दिया. जिसके बाद उन्हें काफी बड़ा लॉस हुआ. जब वह पैसे लेने गए, तो पता चला कि नेकचंद मर चुके हैं. उनके बेटे ने पैसे वापस करने से मना कर दिया. जब जेठालाल ने गोकुलधाम सोसाइटी वालों संग उससे जबरदस्ती की, तो उसने सभी को चालू पांडे हाथों गिरफ्तार करवा दिया.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: अजय देवगन-तृप्ति डिमरी में से कौन बना ओपनिंग डे किंग, सैयारा के सामने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >