नशे में धुत अरमान का होगा एक्सीडेंट, अभीरा की बढ़ेगी चिंता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा होगा. अरमान नशे में एक्सीडेंट का शिकार होगा, जिसे देखकर अभीरा घबरा जाएगी. वहीं हॉस्टल पार्टी में मायरा मुसीबत में फंस जाएगी, लेकिन मुक्ति उसे बचा लेगी. कहानी में रिश्तों का नया मोड़ देखने को मिलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने हाई वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को बांधे हुए है. कहानी में अभीरा और अरमान का आमना-सामना होते ही माहौल गर्म हो चुका है. अरमान गुस्से में अभीरा से उसकी दुनिया छीन लेने की कसम खाता है, वहीं अभीरा भी उसे कड़ा जवाब देती है. लेकिन आने वाले एपिसोड में यह टकराव और बड़ा मोड़ लेने वाला है.

अरमान नशे में, अभीरा परेशान

आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि अरमान शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचता है, लेकिन खुद को संभाल नहीं पाता. ड्राइवर उसे घर ले जाने की कोशिश करता है, पर वह बाहर ही भटकता रहता है. उधर अभीरा गहरी सोच में डूबी है, उसे यह चिंता सता रही है कि वह कब तक मायरा से मुक्ति की सच्चाई छुपा पाएगी.

हॉस्टल पार्टी में फंसेगी मायरा

दूसरी तरफ मायरा अपनी दोस्तों के साथ हॉस्टल में पार्टी करती है. जैसे ही उसे पता चलता है कि वहां शराब लाई गई है, वह नाराज हो जाती है और वहां से निकलना चाहती है. तभी वॉर्डन वहां पहुंच जाती है और कुछ लड़कियां मायरा का नाम ले देती हैं. हालांकि मुक्ति सही वक्त पर उसे वहां से निकाल लेती है, जिससे वह बड़ी मुसीबत से बच जाती है.

मायरा पर आएगा संकट, मुक्ति देगी साथ

इसके बाद वॉर्डन बाकी लड़कियों के साथ मुक्ति के कमरे में पहुंचती है, जहां मायरा सोने का नाटक करती है. मुक्ति समझदारी दिखाते हुए वॉर्डन को यकीन दिला देती है कि मायरा पार्टी में शामिल नहीं थी. इससे दोनों के बीच बढ़ी दूरी भी कम होने लगती है और उनके रिश्ते में फिर से नरमी लौटती है.

अरमान का एक्सीडेंट, अभीरा का दिल पसीजेगा

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान नशे की हालत में अभीरा के गैराज के बाहर पहुंच जाएगा और सड़क पर उसका एक्सीडेंट हो जाएगा. अभिरा उसे उस हालत में देखकर घबरा जाती है और उसे संभालते हुए गैराज के अंदर ले आती है. इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह के नाम पर गुस्साईं अक्षरा? बोलीं- कोई चैन से जीने नहीं दे रहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >