ग्रैंड फिनाले से पहले बढ़ा ड्रामा, खानजादी-चाहत क्लैश पर भड़कीं मोनालिसा, बोलीं- एक लिमिट होनी चाहिए

The 50 के ग्रैंड फिनाले से पहले शो में बढ़ा विवाद. मोनालिसा ने एलिमिनेशन के बाद खानजादी की गाली-गलौज और चाहत पांडे संग झगड़े पर खुलकर प्रतिक्रिया दी.

The 50: जैसे-जैसे शो अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, लॉयन पैलेस के अंदर का माहौल और भी गरम होता जा रहा है. शुरुआत से ही इस रियलिटी शो ने अपने अलग फॉर्मेट, तीखे विवादों और चौंकाने वाले एलिमिनेशन से दर्शकों को जोड़े रखा है. लेकिन अब जो हो रहा है, उसने ड्रामा को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है. हाल ही में घर से बाहर हुईं मोनालिसा ने बाहर आते ही खानजादी और चाहत पांडे के बीच हुई बहस और शो में इस्तेमाल की गई भाषा पर खुलकर नाराजगी जताई है. आखिर उन्होंने क्या कहा, आइए बताते हैं.

मोनालिसा: “आप क्या साबित करना चाहते हैं?”

मोनालिसा ने बाहर आते ही कई खुलासे किए. उन्होंने खास तौर पर खानजादी की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाए. टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शो के दौरान जिस तरह की गंदी भाषा इस्तेमाल हुई, वह उनकी परवरिश का हिस्सा नहीं है. उनका मानना है कि कैमरों के सामने और करोड़ों दर्शकों के बीच रहते हुए एक सीमा बनाए रखना जरूरी है.

उन्होंने साफ कहा, “आप अपना पॉइंट ऑफ व्यू रखिए, लेकिन एक लिमिट होनी चाहिए. इतने गलत शब्द इस्तेमाल करके आप क्या साबित करना चाहते हैं?”

खानजादी और चाहत पांडे की तीखी बहस

11 फरवरी के एपिसोड में एलिमिनेट हुई खानजादी 45वें नंबर पर रहीं, लेकिन शो में उनकी और चाहत पांडे की बहस लंबे समय तक चर्चा में रही. दोनों के बीच एक अलग कमरे में तीखी झड़प हुई थी, जो रिकॉर्ड पर नहीं आई. मोनालिसा का कहना है कि दर्शकों ने सिर्फ खानजादी की प्रतिक्रिया देखी, लेकिन असल में उस कमरे के अंदर क्या हुआ, यह किसी को नहीं पता.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कुछ गलत हुआ भी था, तो उसे सबके सामने इस तरह दोहराना ठीक नहीं था. उनके मुताबिक, “आप आपस में भी बात सुलझा सकते थे. लेकिन जिस तरह से अपमानजनक शब्दों को दोहराया गया, वह गलत था.”

बॉडी-शेमिंग पर भी जताई नाराजगी

मोनालिसा ने गेम के दौरान नेहल चुडास्मा को बॉडी-शेम करने की बात पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि एक महिला होकर दूसरी महिला को नीचा दिखाना सही मैसेज नहीं देता.

उन्होंने सवाल उठाया कि जब देशभर के दर्शक देख रहे हों, तब इस तरह की भाषा और व्यवहार क्या सही उदाहरण पेश करता है?

आगे क्या होगा?

ग्रैंड फिनाले से पहले इस तरह के बयान और आरोप शो के माहौल को और भी गरमा रहे हैं. पावर इक्वेशन बदल रही है और पुराने विवाद फिर से सामने आ रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले से पहले लॉयन पैलेस में और कौन-सा नया मोड़ आता है.

यह भी पढ़ें: एरिना गेम में पलटा गेम, करण पटेल की बिगड़ी तबीयत और तीन खिलाड़ियों का सफर खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >