Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पोपटलाल इतने करोड़ के हैं मालिक, एक एपिसोड के लिए लेते हैं तगड़ी रकम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Shyam Pathak Net Worth: पत्रकार पोपटलाल पांडे का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं आइये जानते हैं वह कितने अमीर है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Shyam Pathak Net Worth: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘कैंसिल’ और ‘दुनिया हिला दूंगा’ बोलने वाले पोपटलाल उर्फ श्याम पाठक अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. सीरियल में भिड़े, जेठालाल और सोढ़ी संग उनकी जुगलबंदी खूब पसंद आती है. उन्होंने अपनी एक्टिंग और एक्सप्रेशन से दर्शकों को खूब हंसाया है. शो में जहां वह अपनी कंजूसी को लेकर काफी पॉपुलर है, वहीं रियल लाइफ में एक्टर एक लैविश लाइफ जीते हैं. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ.

कितने करोड़ के मालिक हैं श्याम पाठक

एबीपी न्यूज के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में श्याम पाठक एक एपिसोड का लगभग 60,000 रुपये चार्ज करते है और उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये के करीब है. इसके साथ ही उनके पास 50 लाख की मर्सिडीज और एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी है. श्याम ने ‘सीआईडी’, ‘जसुबेन जयंतीलाल जोशी का संयुक्त परिवार’ और ‘सुख बाय चांस’ जैसे शोज में काम किया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

एक्टिंग देखने के लिए करते थे रिक्वेस्ट

श्याम पाठक एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते थे. उन्होंने अपने 25 साल चॉल में गुजारे हैं. बचपन से ही उन्हें एक्टर बनना था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण गुजारा करने के लिए वह पढ़ाई के साथ साड़ी की दुकान में भी सेल्समैन का काम करते थे. बाद में अपने सपनों के लिए उन्होंने सीए की पढ़ाई छोड़ दी और थियेटर जाकर फ्री में एक्टिंग देखने लगे. उसके बाद बहुत मुश्किल से उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एड्मिशन मिल गया. बाद में उनकी किस्मत बदली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >