Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का हिस्सा बनने पर इस स्पेशल शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं दुखी या फिर…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन-दिनों बड़े ही धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. शो में चार-चांद लगाने के लिए कांस्य पदक विजेता अमन शेरावत गेस्ट बनकर पहुंचे. अब उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 16 सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. शो में बबीता जी, जेठालाल, भिड़े और टप्पू सेना की जुगलबंदी खूब पसंद आती है. यहां अलग-अलग संस्कृतियों के लोग रहते हैं, जो हर एक त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं. पिछले कुछ वर्षों में, इस शो ने बड़ा फैन बेस तैयार किया है और इसकी सोशल मीडिया पर फॉलोइंग भी बढ़ी है. फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. लेटेस्ट एपिसोड गणेश चतुर्थी पर बेस्ड है, जिसमें पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता अमन शेरावत गेस्ट बनकर पहुंचे. उनके आने से पूरी गोकुलधाम सोसाइटी चहक उठी.

अमन शेरावत ने गोकुलधाम सोसाइटी में ली थी एंट्री

गोकुलधाम सोसाइटी अपने ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए जानी जाती है और इस साल, अमन की उपस्थिति ने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया. महिला मंडल ने पूरी तैयारियों को काफी अच्छे से किया और दूर-दूर तक तारीफ भी हुई. अब अमन शेरावत ने शो में भाग लेने पर बात की. उन्होंने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, शो में जाकर और टप्पू सेना संग मिलकर काफी खुशी हई और अच्छा भी लगा.

अमन शेरावत को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जाकर कैसा हुआ फील

ओलंपिक पदक विजेता अमन शेरावत ने कहा, “मैं बचपन से ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का बहुत बड़ा फैन रहा हूं, इसलिए सेट पर होना एक सपना सच होने जैसा था. गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों की एनर्जी बेजोड़ थी. वे वास्तविक जीवन में भी उतने ही जीवंत हैं, जितने स्क्रीन पर हैं. गणेश चतुर्थी समारोह का हिस्सा बनना, टप्पू सेना के साथ बातचीत करना और गणेश आरती करना एक अद्भुत अनुभव था.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल होकर क्यों सम्मानित महसूस कर रहे हैं अमन शेरावत

ओलंपिक के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए, अमन शेरावत ने कहा, “प्रैक्टिस के दौरान जब भी मैं दुखी या फिर थक जाता था, तो मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड देखता था और इससे मुझे अपनी तैयारी फिर से शुरू करने के लिए ऊर्जा मिलती थी. शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई. यह शो लोगों के लिए बहुत खुशी लाता है और मैं उस भावना का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.” तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने के लिए हर सोमवार से शनिवार रात 8.30 बजे टेलीकास्ट होता है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इन 2 किरदारों की होगी एंट्री, पोपटलाल- टप्पू सेना हुए एक्साइटेड

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से क्या ये एक्ट्रेस शो से होगी बाहर, जानें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >