Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने जेठालाल-दयाबेन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो बहुत सख्त…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू उर्फ निधि भानुशाली ने दिलीप जोशी (जेठालाल) और दिशा वकानी (दयाबेन) संग अपने अनुभव साझा किए. जानें क्या कहा सख्ती और कॉमिक टाइमिंग को लेकर?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शो के दो सबसे चर्चित किरदारों दयाबेन (दिशा वकानी) और जेठालाल (दिलीप जोशी) के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे यह दोनों एक बेहतरीन कलाकार हैं.

दयाबेन को बताया बेहद दयालु

पिंकविला हिंदी रश के साथ बातचीत में निधि भानुशाली ने कहा, “अगर मैं दिशा दीदी से कहूं कि मुझे अपनी किडनी निकाल के दे दो, तो वो दे देंगी. वो इतनी ज्यादा दयालु और उदार हैं.” दिशा वकानी के साथ बिताया वक्त निधि के लिए बेहद खास रहा. उन्होंने आगे बताया कि दिशा दी हमेशा सहायक रहीं और उनके साथ काम करना सुकूनभरा अनुभव था.

जेठालाल के बारे में क्या बोलीं निधि?

जब निधि से दिलीप जोशी यानी जेठालाल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “वो लीजेंड हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है और वो हमेशा सही समय पर सही काम करते हैं.”

हालांकि, निधि ने यह भी जोड़ा कि दिलीप जोशी बहुत वरिष्ठ हैं, और अपनी ऊर्जा को छोटी बातों पर व्यर्थ नहीं करते. वह बोलीं, “वो सख्त नहीं हैं, लेकिन अपनी आभा की रक्षा करते हैं.”

सोनू का सफर और शो छोड़ने का कारण

निधि भानुशाली ने 2012 से 2019 तक शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाया. उन्होंने झील मेहता को रिप्लेस किया था और बाद में पलक सिंधवानी ने निधि की जगह ली. शो छोड़ने पर निधि ने कहा कि उन्होंने जीवन में नई चीजें सीखने और आत्मविकास पर ध्यान देने के लिए यह फैसला लिया.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने जेठालाल-बबिता के शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एक समय के बाद इंसान बोर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >