Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने इस वजह से छोड़ा था शो, बोली- लाइफ को बैलेंस…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू की भूमिका निभाने वाली निधि भानुशाली ने कई सालों तक दर्शकों को अपनी परफॉर्मेंस से एंटरटेन किया है. हालांकि एक्ट्रेस अब शो का हिस्सा नहीं है. आइये जानते हैं क्यों उन्होंने ये पॉपुलर सीरियल को अलविदा कहा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि हर एक कैरेक्टर से दर्शक जुड़े रहते हैं. चाहे वो अभी भी सीरियल का हिस्सा हो या फिर नहीं. ऐसा ही एक नाम निधि भानुशाली का है.

निधि भानुशाली ने क्यों छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा

उन्होंने सात साल तक सोनू का किरदार निभाया. साल 2019 ने एक्ट्रेस ने सीरियल छोड़ने का फैसला किया. निधि के फैंस काफी दुखी हो गए थे. हालांकि एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल लाइफ को सही तरह से बैलेंस नहीं कर पा रही थी. इसलिए आगे की पढ़ाई को देखते हुए उन्हें यह फैसला लेना पड़ा.

ये एक्ट्रेस निभाती हैं सोनू की भूमिका

निधि भानुशाली हाल ही में ड्रामा सीरीज ‘सिस्टरहुड’ में नजर आईं. निधि के बाहर निकलने के बाद शो के निर्माताओं ने पलक सिंधवानी को नई सोनू के रूप में पेश किया. शुरुआत में पलक को काफी ट्रोल किया गया, लेकिन समय के साथ, वह किरदार में अपना अनोखा आकर्षण लाकर अपने लिए एक जगह बनाने में कामयाब रहीं. अपनी सफलता के बावजूद, पलक ने 2024 में शो से आगे बढ़ने का फैसला किया. उनकी जगह अब खुशी माली ने ले ली है.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है निधि भानुशाली

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार कई बार बदला है. निधि भानुशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आत्माराम भिड़े की बेटी जब भी कोई तसवीर डालती है, वह मिनटों में वायरल हो जाती है. इसके अलावा दयाबेन भी शो के गायब ही हैं. उन्होंने अभी तक वापसी नहीं की है. दर्शक उन्हें काफी याद करते हैं.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने जेठालाल संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी चीज पर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आत्माराम भिड़े ने जेठालाल और असित मोदी की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी शूटिंग तो..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >