Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नई रीटा रिपोर्टर की हो सकती है एंट्री, रमशा फारूकी का कटा जाएगा पत्ता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा किसी न किसी वजह से अक्सर ट्रेंड में बना रहता है. शो को लेकर कहा जा रहा था कि कोमल भाभी ने इसे छोड़ दिया है. हालांकि एक्ट्रेस ने इस खबर को फर्जी बताया. अब नई रीटा रिपोर्टर के आने की चर्चा चल रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर से दिल से जुड़े हुए हैं. खबर है कि शो के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक, रीटा रिपोर्टर अब एक नए चेहरे के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई रीटा रिपोर्टर की होगी एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में प्रिया आहूजा ने पहली बार रीटा रिपोर्टर का रोल निभाया था. फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया. उनके जाने के बाद, अभिनेत्री रमशा फारूकी ने कुछ समय के लिए यह जिम्मेदारी संभाली. अब टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक दीप्ति कश्यप रीटा रिपोर्टर की भूमिका निभाएंगी. इस किरदार की लोकप्रियता को बरकरार रखते हुए वह इसे एक नया रूप देंगी.

नई रीटा रिपोर्टर को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस नई रीटा रिपोर्टर को गोकुलधाम सोसाइटी में न्यूज रिपोर्टिंग करते देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. दीप्ति कश्यप की एंट्री के साथ कई धमाका लेकर आएगी. दूसरी ओर, मेकर्स ने शो में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न डालने के लिए गोकुलधाम सोसाइटी में “रूपा रतन परिवार” को शामिल किया है.

कोमल भाभी के शो छोड़ने की फैल रही थी अफवाह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कोमल हाथी कई एपिसोड्स से दिखाई नहीं दे रही थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगी कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. एक्ट्रेस ने तुंरत इन रूमर्स पर रिएक्ट किया और सच्चाई बताई. अंबिका रंजनकर ने कहा, “नहीं, मैंने शो नहीं छोड़ा है… मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अभी भी पार्ट हूं. कुछ पर्सनल रीजन की वजह से शो से दूर थी, मुझे अपने लिए कुछ समय चाहिए था.”

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >