Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में होगी नये शख्स की एंट्री, तारक मेहता का करेगा जीना हराम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल से चल रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के कलाकार दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में बाबूलाल का किरदार निभा रहे राकेश बेदी ने सेट से एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह तारक मेहता के साथ नजर आ रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को एक या दो साल नहीं बल्कि टीवी पर 17 साल हो चुके हैं. शो में दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मुनमुन दत्ता, मंदार चंदवारकर जैसे कलाकार दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. शो में बाबूलाल का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में राकेश के साथ तारक मेहता का रोल निभाने वाले सचिन श्रॉफ दिख रहे हैं. बिहाइंड द सीन वीडियो में राकेश कहते है कि हाय और आप सबका वेलकम है हाय चाय राकेश बेदी के साथ तारक मेहता के सेट से. तारक मेहता की शूटिंग करना हमेशा से मजेदार था और हम उसे फनी और उससे ज्यादा फनी बनाने की कोशिश करते हैं. हम जब साथ होते है तो ये और भी मजेदार हो जाता है. मेरे डियर दोस्त तारक, आप अपना किरदार बहुत शानदार तरीके से निभाते हैं.

राकेश बेदी की बातों का जवाब देते हुए सचिन श्रॉफ ने कहा कि आपका शुक्रिया है सर. आप सीन और आसान बना देते है और आपके साथ काम करना अच्छा लगता है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तारक मेहता का बॉस बहुत कूल है. एक यूजर ने लिखा, वाह, आपके बॉस ने आपको मोबाइल यूज करने दिया. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ ‘ फ्लॉप या हिट? ट्विटर पर मचा रिव्यू का तूफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >