TMKOC: गोकुलधाम सोसाइटी में जल्द होगी नये शख्स की एंट्री, टप्पू-सोनू की शादी नहीं होने से खुश है ये 2 लोग

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तारक मेहता और जेठालाल मिलते हैं. दोनों बातें करते होते है, तभी अंजलि भाभी आ जाती है. वह उनसे टप्पू सेना और पोपटलाल को लेकर कुछ कहती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेठालाल, तारक मेहता को मिठाई देने जाता है. तारक मेहता उससे कहते हैं कि, मैं तो टप्पू को शरारती समझता था, लेकिन आज कल के बच्चे अपने माता-पिता के बारे में इतना सोचते हैं, ये तो बहुत अच्छी बात है. जेठालाल कहता है कि, मैं टप्पू की ज्यादा तारीफ इसलिए नहीं करता हूं क्योंकि अगर मैंने उसकी ज्यादा तारीफ की तो वह बाबूजी के साथ मिलकर मेरे सिर पर तबला बजाने लगेगा. तारक मेहता कहते हैं कि, जो बीच में होता है तो पिसता ही है, चाहे वह दादा और पोते के बीच में फंसा हुआ बाप ही क्यों ना हो.

टप्पू और सोनू की शादी नहीं होने से खुश है तारक मेहता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोमो में दिखाया जाएगा कि तारक मेहता, जेठालाल से कहते हैं कि अच्छा हुआ टप्पू और सोनू की शादी नहीं हुई. जेठालाल कहता है कि अगर ये शादी हो जाती तो उसे बहुत खुशी होती, लेकिन भिड़े पूरी सोसाइटी में हो-हल्ला करता. तारक मेहता उससे कहते हैं, वह तुम्हारा समधी बनने के बाद तुमसे फिर कभी लड़ नहीं पाता. तारक मेहता उनसे पूछते हैं कि, अभी चाचा जी ने कह दिया है कि वह टप्पू की शादी अभी नहीं करवाएंगे, लेकिन आपको क्या लगता है कि वह अपनी बात पर टिकेंगे. इसपर जेठालाल कहता है कि इस बार बाबूजी टप्पू की शादी करवाने में जल्दबाजी नहीं करेंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द होगी किसी नये शख्स की एंट्री

जेठालाल, तारक मेहता से कहते हैं कि, अच्छा ही हुआ टप्पू और सोनू की शादी नहीं हुई क्योंकि अगर ये शादी हो जाती तो पोपटलाल को संभालना काफी मुश्किल हो जाता. वह कहता टप्पू की शादी हो गई, लेकिन मेरी शादी नहीं हुई. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि टप्पू या टप्पू सेना की शादी से पहले पोपटलाल का बैंड बज जाना चाहिए. दोनों बात करते होते हैं तभी वहां अंजलि भाभी आती है. अंजलि भाभी उन्हें बताती है कि पोपटलाल के चेहरे पर पक्का रंग लग गया था और टप्पू सेना ने आइडिया लगाया और कलर निकल गया. इसके बाद अंजलि उनसे पूछती है कि क्या उन्हें पता चला कि वर्मा जी के फ्लैट में कौन रहने आने वाला है. इसपर तारक मेहता और जेठालाल कहते हैं उन्हें नहीं पता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >