Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी ने गोद लिया बच्चा!इन तसवीरों को देख फैंस हुए कंफ्यूज, जानिए सच्चाई

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें पोस्ट की है. फोटोज में वो एक छोटी सी बच्ची को गोद में लिए दिख रही है. इन फोटोज को देख उनके चाहने वाले कंफ्यूज हो गए और कमेंट बॉक्स में कमेंट करने लगे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो में से एक है. शो सालों से दर्शकों का दिल जीत रहा है. शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस अपने प्रशंसकों को अपने जीवन और सेट पर होने वाली घटनाओं से अपडेट रखना पसंद करती हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने एक नन्ही परी के साथ तसवीर शेयर की. इसे लेकर फैंस तरह-तरह के कमेंट करने लगे.

मुनमुन दत्ता ने गोद लिया बच्चा?

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें पोस्ट की है. फोटोज में वो एक छोटी सी बच्ची को गोद में लिए दिख रही है. इन फोटोज को देख उनके चाहने वाले कंफ्यूज हो गए और कमेंट बॉक्स में कमेंट करने लगे. यूजर्स को लगा कि वो बिना शादी के मां बन गई है और एक्ट्रेस ने बच्चा गोद ले लिया है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपकी तरह बेबी क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, आप मां बन गई.

जानिए क्या है सच्चाई

मुनमुन दत्ता ने तसवीरों के साथ लिखा, मेरे जीवन के कुछ पल. 1,2 और 9 – मेरे दोस्तों देबिना और गुरमीत के नन्हे फरिश्ते. बता दें कि मुनमुन ने जो बच्ची को गोद में लिया हुआ है, वो उनका नहीं है. वो उनकी फ्रेंड देबिना बनर्जी का है. देबिना और मुनमुन अच्छे दोस्त है. अक्सर मुनमुन उनकी बेटियों के साथ तसवीरें शेयर करती रहती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘बावरी’ का छलका दर्द, मेकर्स की खोली पोल, बोली- शो के दौरान सुसाइड करना…
जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी

गौरतलब है कि तारक शो में मुनमुन की इंट्री दिलीप जोशी के कहने पर हुई थी. दिलीप का कहना था कि मुनमुन एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं जिन्हें लगातार मौके मिलना जरूरी है. बता दें कि शो में जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी फैंस को काफी भाती है. जिस तरह से जेठालाल बबीता को इंप्रेस करने की कोशिश करते है, वो शो में देखने लायक होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >