Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नए मेहमान की हुई एंट्री, असित कुमार मोदी ने दया भाभी की वापस की कामना की

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नए मेहमान की एंट्री हुई. यह नया गेस्ट कोई और नहीं बल्कि गणपति बप्पा के प्रिय स्वरूप मुंबई चा सेठ हैं. उनके आने से कलाकार एक्साइटेड हो गए. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनसे विनती की और कहा कि जल्द ही दयाबेन को वापस लेकर आइये.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुंबई में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल पहली बार, गणपति बप्पा के प्रिय स्वरूप मुंबई चा सेठ, एक विशेष रूप से डिजाइन की गई खुली डबल-डेकर बस में विराजमान हुए और शहर भर के भक्तों को आशीर्वाद दिया. यह शोभायात्रा हाल ही में लोकप्रिय सिटकॉम “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के सेट पर पहुंची, जहां पूरी कास्ट और क्रू ने बप्पा का स्वागत किया.

असित कुमार मोदी ने शो में आए नए मेहमान से दयाबेन की वापसी की कामना की

गोकुलधाम सोसाइटी में सभी कलाकारों ने पारंपरिक आरती की और शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. शो के निर्माता असित मोदी ने इस मौके पर कहा, “हमने बप्पा से एक समस्या के बारे में कहा है, दया भाभी जल्द ही शो में वापस आएं. यह एक ऐसी चीज है जिसका दर्शक भी इंतजार कर रहे हैं.”

जेठालाल और मेहता साहब ने बप्पा को लेकर ये कहा

जब दिलीप जोशी से पूछा गया कि क्या बप्पा ने उनकी कोई पर्सनल समस्या सुलझाई तो उन्होंने कहा, “हम अपनी पर्सनल समस्याओं को टेलीविजन पर कैसे बोल सकते हैं. मूषक के काम में फुसफुसा दिया है. वह जरूर सुनेंगे.” अभिनेता सचिन श्रॉफ ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुंबई चा सेठ की खुली बस यात्रा का कॉन्सेप्ट जबरदस्त है. अब तक महेश मांजरेकर, सुनील गावस्कर, गणेश आचार्य और अभिनेत्री अंकिता दवे समेत कई हस्तियां इस अनोखी बस में सवार होकर मुंबई चा सेठ के दर्शन कर चुकी हैं. “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के सेट पर बप्पा के आगमन से न केवल कलाकारों में खुशी की लहर दौड़ गई, बल्कि फैंस भी इसे देखकर एक्साइटेड हो गए.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी नये शख्स की एंट्री, मिहिर के गले लग जाएगी नोइना, तुलसी को देख परी बदल देगी अपना प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >