Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू सेना के इस सदस्य को हुआ बार-बार प्यार, कहा- मां को फोने देने से पहले डिलीट कर देते थे लव मैसेज

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम कुश शाह ने कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं, क्योंकि मोटा होना स्कूल में बेहद मुश्किल होता है, खासकर इंडियन स्कूल्स में. फेमस होने की वजह से उन्हें थोड़ा फायदा हुआ, लेकिन बुली तो हुए. इसके अलावा उन्होंने बचपन के प्यार को लेकर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी का शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. आए दिन शो से जुड़े वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस शेयर करते रहते हैं. दर्शक जानना चाहते हैं कि गोकुलधाम सोसाइटी में क्या होने वाला है. इस बीच शो में गोली का किरदार निभा चुके एक्टर कुश शाह ने अपने बचपन से जुड़ी यादें एक इंटरव्यू में शेयर किया है. गोली शो का हिस्सा नहीं है और उन्होंने पिछले साल ही सीरियल को छोड़ दिया था.

कुश शाह को बचपन में किया गया बुली

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम कुश शाह ने Just Kidding With Sid संग बातचीत में अपने बचपन के दिनों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं किस्मत वाला हूं. सोचिए एक मोटे बच्चे के लिए स्कूल जाना कितना मुश्किल और नेगेटिव माहौल होता है, खासकर एक आम इंडियन स्कूल में. लोग आपको चैन से जीने नहीं देते. मुझे भी थोड़ा बुली किया गया. हालांकि मैं फेमस था तो थोड़ा बच गया. लेकिन इसका एक उल्टा असर भी होता है कि आप पतले हो जाते हैं क्योंकि आप सब कुछ दिल पर ले लेते हो. कई लोग इसलिए वजन कम कर लेते हैं क्योंकि उन्हें बार-बार ताना मारा जाता है. मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ कि मुझे इतना बुली किया गया कि मैंने वजन घटा लिया, लेकिन कुछ लोग उसी वजह से मोटिवेट होकर बदल जाते हैं.

कुश शाह ने प्यार को लेकर किया ये खुलासा

कुश शाह ने बताया कि उन्हें स्कूल में बहुत बार प्यार हुआ. उन दिनों 35 रुपये में 100 एसएमएस ही कर पाते थे. फोन मेरी मां के पास होता था और मैं उनसे ले लेता था. फिर मैं उसे मैसेज करता था कि जब मैं कल स्कूल आऊंगा और अगर तुम मुझे हाय बोलोगी, तो मैं मान लूंगा कि तुम्हारा जवाब हां है. और अगर तुम हाय नहीं बोलोगी, तो मैं समझ जाऊंगा कि जवाब ना है. फिर मैं उसका जवाब मिलने के बाद मोबाइल लेकर बैठता था, मैसेज डिलीट कर देता था और फोन वापस अपनी मम्मी को दे देता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >