Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स की शो में हुई एंट्री, सोनू के लव मैरिज करने की हुई भविष्यवाणी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि शो में जोशी काका की एंट्री होती है. वह सोनू की कुंडली देखेंगे. जिसके बाद कहेंगे कि इसके लव मैरिज के योग बन रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट ट्रैक काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि भिड़े को अब सोनू और टप्पू की नजदिकियां पसंद नहीं आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री को देखकर उन्हें चिंता है कि कहीं ये भागकर शादी न कर लें. इसके अलावा भिड़े की फैमिली में एक लव मैरिज भी हो रहा है. जिसे सोनू ने सपोर्ट किया. इधर माधवी भाभी जब सब्जी लेने के लिए सोसाइटी में जाती है, तो बबीता जी की टिप्पणी सुनकर चौंक जाती है. वह कहती है कि सोनू और टप्पू की जोड़ी काफी परफेक्ट और मेड फॉर इच अदर लगती है. यह सुनकर माधवी को भी टेंशन हो जाती है. जिसके बाद दोनों सोनू की जल्द से जल्द शादी करवाने का फैसला लेते हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई नई एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सोनू की शादी करवाने के लिए भिड़े जोशी काका को बुलाता है. हालांकि उनके आने से सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा. वह सोनू की कुंडली देखते हैं और कहते हैं कि इसमें लव मैरिज का भी योग बन रहा है. यह सुनकर भिड़े और माधवी भाभी शॉक्ड हो जाते हैं. वह तुरंत कहते हैं कि आप हमारी कास्ट में अच्छा लड़का ढूंढें.

शादी के लिए मना कर देगी सोनू

हालांकि शादी वाली बात जैसे ही सोनू तक पहुंचेगी. वह शादी करने से मना कर देगी. जब उसके माता-पिता कारण पूछेंगे, तो वह कहेगी कि आप लोगों को छोड़कर नहीं जाना चाहती हूं. मैं हमेशा के लिए गोकुलधाम सोसाइटी में रहना चाहती हूं. इधर दादाजी भी टप्पू के लिए लड़की ढूढ़ने के लिए अपने तरफ के लोग को बुलाते है. हालांकि टीपेंद्र शादी के लिए मना कर देता है. वह कहता है कि अभी वह तैयार नहीं है. फिर टप्पू और सोनू एक दूसरे मिलते हैं और अपनी प्रोब्लम बताते हैं. टप्पू कहता है कि भिड़े अंकल का कहना गलत है और वह उनसे बात करेगा. दिलीप जोशी के शो में आने वाले दिनों में कई ट्विस्ट आएंगे.

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुधाम सोसाइटी में इन 2 शख्स की बढ़ी नजदीकियां, भिड़े की टेंशन से हुई हालत टाइट

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू-सोनू की नजदीकियों ने भिड़े की बढ़ाई टेंशन, दोनों की शादी में होगा हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >