Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के शो में लौटेगा ये पुराना किरदार, इस शख्स की होगी छुट्टी!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15 सालों से टीवी पर आ रहा है. शो में पहले सोनू का किरदार झील मेहता निभाती थी. उन्होंने वापसी को लेकर बड़ी बात कही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15 सालों से टीवी पर आ रहा है. शो में पहले सोनू का किरदार झील मेहता निभाती थी. उन्होंने वापसी को लेकर बड़ी बात कही है.

झील मेहता ने भले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया था, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. अक्सर शो में उनकी वापसी को लेकर खबरें आती रहती है.

झील मेहता ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि “मुझसे यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा गया है. लेकिन मैं सभी को बता दूं, नहीं, मैं नहीं करूंगी. टीवी पर आना कुछ ऐसा था जो मैं बचपन में करना चाहती थी. और मैंने अपना वह सपना पूरा किया.”

झील मेहता ने आगे कहा कि, जिसके बाद मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रही थी. अब मैं बिजनेस में हूं और यही प्लान बना रही हूं.”

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि झील मेहता को उनकी हाइट के कारण शो से बाहर निकाला गया था. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, “हे भगवान, ऐसे लोगों जो सोचते हैं कि मुझे शो से मेरी ऊंचाई के कारण निकाल दिया गया था, यह अपमानजनक है.

उन्होंने आगे कहा कि, मुझे शो से नहीं निकाला गया और मैंने शो अपने मन से छोड़ा क्योंकि मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना था. मैं सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी. लोगों के लिए इसे समझना इतना मुश्किल क्यों है? मुझे समझ नहीं आता.”

झील 9 साल की उम्र से तारक शो से जुड़ी थीं और 14 साल की उम्र तक शो का हिस्सा रहीं. टप्‍पू सेना के बाकी दूसरे बच्‍चों के साथ उनके किरदार को भी खूब पसंद किया गया था.

हाल ही में झील मेहता ने अब अपने बॉयफ्रेंड आदित्य से सगाई कर ली है. इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी और एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था.

झील अपनी तसवीरों ओर वीडियो से फैंस के साथ जुड़ी रहती है. उनकी फोटोज पर खूब सारे लाइक्स और कमेंट्स आते है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन नहीं इस किरदार की हुई शो में एंट्री, अब पोपटलाल के घर बजेगी शहनाई!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >