Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस बनने जा रही दुल्हन, गोवा में की बैचलर्स पार्टी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सबसे पहले सोनू का किरदार झील मेहता ने निभाया था. झील अब सीरियल का हिस्सा नहीं है और उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस ने ले ली है. फिलहाल झील के फैंस के लिए खुशखबरी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 15 साल हो गए है. शो में सबसे पहले सोनू का रोल झील मेहता ने निभाया था. झील को निधि भानुशाली ने रिप्लेस किया था. फिर निधि को पलक सिधवानी ने रिप्लेस किया. झील को तारक शो छोड़े हुए काफी वक्त हो गया है, लेकिन फैंस उन्हें अब भी सोनू के नाम से ही बुलाते है. झील शादी कर रही है और उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की झील मेहता किससे कर रही शादी

झील मेहता अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी करने जा रही है. कुछ महीनों पहले ही एक्ट्रेस को आदित्य ने शादी करने के लिए प्रप्रोज किया था. इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.

झील मेहता ने कहां एंजॉय की अपनी बैचलर पार्टी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू यानी झील ने अपनी बैचलर पार्टी गोवा में की. उन्होंने अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, ‘ब्राइड टू बी.’

झील मेहता ने अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से कब की सगाई

झील मेहता ने आदित्य दुबे से जनवरी 2024 में सगाई की थी.

क्या करते हैं झील मेहता के होने वाले दुल्हा

आदित्य दुबे गेमिंग स्टूडियो के बिजनेस में है. आदित्य थ्रीडी आर्टिस्ट है और कंटेंट क्रिएशन भी करते हैं.

झील मेहता ने क्यों छोड़ा था ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को झील ने साल 2012 में सीरियल को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए शो को छोड़ दिया था.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब सोनू का रोल कौन प्ले कर रही

अब सोनू का किरदार पलक सिधवानी निभा रही है. उन्होंने साल 2019 में शो को ज्वॉइन किया था.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कहा-जिंदगी में अंधेरा हो गया

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस ले रही पति से तलाक, 7 साल बाद टूटी शादी, बोलीं- हमारे बीच…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो को अलविदा कहने पर अब्दुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब तक शो चलता रहेगा तब तक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >