Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने असित कुमार मोदी का पकड़ लिया था कॉलर, हुई थी भयंकर लड़ाई, इस शख्स का दावा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 17 साल पूरे किए. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. हालांकि कई बार यह विवादों में फंस जाती है. अब रोशन भाभी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने दावा किया है कि एक ट्रिप के दौरान दिलीप जोशी और असित कुमार मोदी की भयंकर लड़ाई हुई थी. जेठालाल ने उनका कॉलर तक पकड़ लिया था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर और उनकी पर्सनल लाइफ जानने के लिए बेताब रहते हैं. अब मिसेज रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने एक सनसनीखेज खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि हांगकांग ट्रिप में दिलीप जोशी और निर्माता असित कुमार मोदी के बीच तीखी बहस हुई थी.

दिलीप जोशी और असित कुमार मोदी के बीच हुई थी तीखी बहस

जेनिफर मिस्त्री ने फिल्मीज्ञान संग इंटरव्यू में कहा, “हांगकांग में दिलीप जोशी और असित कुमार मोदी के बीच बहुत खराब लड़ाई हुई थी. पब्लिक के बीच दोनों एक दूसरे पर चिल्ला रहे थे. दिलीप जी ने असित जी का कॉलर पकड़ लिया था. बहुत गर्मा-गर्मी हो गई थी. मतलब सब परेशान हो गए थे कि भाई तुम प्रोड्यूसर हो, बार-बार क्या करते हो?”

दिलीप जोशी ने असित मोदी संग लड़ाई पर कही थी ये बात

दिलीप जोशी ने असित मोदी के साथ किसी भी तरह के विवाद की अफवाहों को खारिज कर दिया था. निराशा व्यक्त करते हुए, अभिनेता ने कहा कि ऐसी निराधार कहानियां न केवल उन्हें बल्कि असित जी को भी दुखी करती है. फैंस भी इन रूमर्स से परेशान हो जाते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “मुझे नहीं पता कि इन कहानियों को फैलाने के पीछे कौन है, लेकिन मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं. मैं तारक मेहता का हिस्सा हूं और जुनून के साथ शो कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें- Tehran On OTT: जॉन अब्राहम ने तेहरान के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- निराशा और हताशा जरूर…

यह भी पढ़ें- War 2 Movie Review: रोमांच और बेजोड़ एक्शन फिल्म को बनाती है ब्लॉकबस्टर, ऋतिक रोशन-एनटीआर की जोड़ी ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >