Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की जान हैं जेठालाल, एक एपिसोड के लिए चार्ज करते हैं भारी भरकम फीस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे लोकप्रिय और मनोरंजक कैरेक्टर्स में से एक हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि शो में काम करने के लिए एक्टर फीस के तौर पर कितने रुपये लेते हैं. आइये जानते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक हर स्टारकास्ट के बारे में छोटी से छोटी डिटेल्स जानना पसंद करते हैं. हाल ही में शो को लेकर खबर आई कि जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी की असित मोदी संग छुट्टी को लेकर बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दिलीप ने असित का कॉलर पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दी. हालांकि रूमर्स फैलने के कुछ घंटों बाद दिलीप जोशी ने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है.

एक एपिसोड के लिए कितना चार्ज करते हैं दिलीप जोशी

दिलीप जोशी शो में लेन लीड के तौर पर नजर आते हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब हंसाती है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक्टर सीरियल में काम करने के लिए भारी भरकम फीस लेते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर टीवी सीरियल के हर एपिसोड के लिए लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. वह अपनी पॉपुलैरिटी के कारण तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता भी हैं.

जेठालाल के लिए दिलीप जोशी नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चंपकलाल गड़ा का किरदार निभाने के लिए सबसे पहले दिलीप जोशी को चुना गया था. हालांकि, अभिनेता को लगा कि वह जेठालाल का किरदार बेहतर तरीके से निभा पाएंगे. इसके लिए एक्टर ने ऑडिशन भी दिया. बता दें कि दिलीप जोशी अपने ऑन-स्क्रीन पिता अमित भट्ट उर्फ ​​​​बापूजी से बड़े हैं. दोनों की उम्र में चार साल का अंतर है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी से उलझे जेठालाल, पकड़ा कॉलर, शो छोड़ने की दी धमकी

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल संग अपने रिश्ते पर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बातचीत का तरीका…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >