Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह के लापता होने पर परेशान हुई जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कहा- ये शॉकिंग है और…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह लापता है. उनके लापता होने पर उनके फैंस काफी परेशान है.उनकी को-स्टार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Gurucharan Singh Missing: पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी के रोल में गुरुचरण सिंह दिखते थे. हालांकि एक्टर ने शो साल 2020 में छोड़ दिया था. उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई. खबरें है कि गुरुचरण लापता है. गुरुचरण के पिता ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है. एक्टर 22 अप्रैल से लापता है और अभी तक उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है. इस बीच उनके मिसिंग होने की खबरों पर उनकी उनकी पूर्व को-स्टार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने रिएक्ट किया गया है.


गुरुचरण सिंह के लापता होने पर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने किया रिएक्ट
एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबरें जानकर फैंस हैरान और काफी परेशान है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनके साथ साथ काम कर चुकी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने ईटाइम्स से उनके लापता होने पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, ”ये शॉकिंग है और मैं बस उम्मीद करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि वो सेफ हो और ठीक हो. मैं बस प्रार्थना करती हूं कि कुछ गलतफहमी हो और वो ठीक हो. वो बहुत ही आध्यात्मिक और अच्छे इंसान है.”

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी सोनू ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता का शो? सालों बाद एक्ट्रेस बोली- लोग जो सोचते…

गुरुचरण सिंह ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था. उनका किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है जो हमेशा खुश रहता है और पार्टी करने के मूड में होता है. उनका किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थे. हालांकि उन्होंने साल 2020 में शो को अलिवदा कह दिया था और उन्हें शो में बलविंदर सिंह सूरी ने रिप्लेस किया था. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एक्टर ने पेमेंट में देरी होने की वजह से शो को छोड़ दिया था. उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा था. एक्टर ने सिर्फ कहा था कि, “हम प्यार मोहब्बत से आगे बढ़ना पसंद करना चाहते हैं. कुछ और वजह है जिसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता.”

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह हुए लापता, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >