Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या 17 साल बाद जेठालाल-बबिता के साथ अय्यर ने कहा शो को अलविदा? यहां जानें पूरी सच्चाई

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट ट्रैक से अय्यर (तनुज महाशब्दे) की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.जानिए क्या वह शो से बाहर हो रहे हैं या है कोई और वजह?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) इन दिनों अपने हॉरर ट्रैक को लेकर सुर्खियों में है. वहीं, एक और बात जो दर्शकों को खटक रही है, वह है शो से कुछ अहम किरदारों की गैरमौजूदगी. हाल ही में खबर थी कि शो में जेठालाल और बबिता का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता अभी ब्रेक पर हैं.

इस बीच अब अपकमिंग ट्रैक भूतनी एपिसोड में ‘अय्यर’ यानी तनुज महाशब्दे भी नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके बाद फैंस के बीच अफवाहों को जन्म दे दिया है कि क्या वह शो छोड़ चुके हैं? ऐसे में आइए बताते हैं आपको पूरा मामला क्या है.

क्या तनुज महाशब्दे ने TMKOC को अलविदा कहा?

‘अय्यर’ और ‘बबीता जी’ की जोड़ी शो में जेठालाल के साथ हमेशा से मनोरंजन का तगड़ा डोज रही है. लेकिन हाल के एपिसोड्स में न केवल अय्यर बल्कि बबीता और जेठालाल भी गायब हैं. ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल उमड़ रहा है कि आखिर यह तीनों है कहां?

एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो के प्रोडक्शन हाउस ने पुष्टि की है कि शो की कहानी में बताया गया है कि अय्यर और बबीता महाबलेश्वर में छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि जेठालाल बिजनेस ट्रिप पर हैं. इसी वजह से शो के यह मुख्य तीन चेहरे इन दिनों फैंस को नजर नहीं आ रहे हैं.

मुनमुन दत्ता के शो में रहने की पुष्टि

जहां मुनमुन दत्ता (बबीता) को लेकर शो के प्रोडक्शन ने पुष्टि की है कि वह अभी भी शो का हिस्सा हैं, वहीं अय्यर के बारे में स्पष्टता नहीं है. इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो अय्यर का किरदार फिलहाल स्क्रिप्ट में नहीं रखा गया है या अभिनेता खुद ब्रेक पर हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेर’ या ‘हाउसफुल 5’? बॉक्स ऑफिस पर किसकी लगी लॉटरी, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >