Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के अय्यर की रियल लाइफ में है पोपटलाल जैसी हालत, कारण जान आएगी हंसी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के पति और अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने कहा कि रियल लाइफ में उनकी जिंदगी पोपटलाल जैसी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर काफी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक हर एक कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. चाहे वो जेठालाल-दयाभाभी की जोड़ी हो या फिर टप्पू सेना की शरारत या आत्माराम भिड़े का एकमेव सेक्रेटरी कहने का स्टाइल. एक और जोड़ी है, जो सबके आंखों का तारा है, वह कोई और नहीं बल्कि बबीता जी और अय्यर हैं. तनुज महाशब्दे शुरुआत से शो का हिस्सा हैं. अब उन्होंने अपने कैरेक्टर को लेकर बात की.

तनुज महाशब्दे ने अपने पुराने दिनों को किया याद

तनुज महाशब्दे ने टेलीचक्कर संग बातचीत में दिवाली की पुरानी यादों को शेयर किया. उन्होंने कहा, ”हर किसी का बचपन एक जैसा नहीं होता. मैंने काफी स्ट्रगल किया है, जब मेरे पास पैसे नहीं होते थे, तो पटाखों का स्टॉल लगाता था. मैंने लाइब्रेरी भी चलाई है. एक वो समय था और एक आज का दिन है. मुझे पटाखे फोड़ना बहुत पसंद है, लेकिन आज मेरे पास समय नहीं है.”

तनुज ने क्यों कहा पोपटलाल जैसी है मेरी जिंदगी

तनुज ने अपनी पॉपुलैरिटी के बारे में बात करते हुए कहा कि फैंस उनसे उनकी पत्नी, बच्चों और जेठालाल संग रिश्ते को लेकर पूछते हैं, लेकिन रियल लाइफ में उनकी लाइफ पोपटलाल जैसी है. एक्टर ने कहा, मेरी अभी तक शादी नहीं हुई है, लेकिन जब भी मैं पब्लिक जगहों पर जाता हूं, लोग मुझसे बहुत प्यार से मिलते हैं और आशीर्वाद देते हैं.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनने पर क्या बोले तनुज

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनने पर तनुज ने कहा, ”जब मैंने यह किरदार निभाना शुरू किया तो शुरुआत में मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ा. मैंने सचमुच कड़ी मेहनत की. मैंने कई साउथ साइड के लोगों को ऑब्जर्व किया. साथ ही असित भाई और सेट पर मौजूद सीनियर एक्टर्स ने मेरी बहुत मदद की. मैं हमेशा एक छात्र बने रहना चाहता हूं और हर किसी से सीखते रहना चाहता हूं. मैं हमेशा बड़ों का सम्मान करता हूं और छोटों से प्यार से बात करता हूं.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: माधवी भाभी का आत्माराम भिड़े संग कैसा है रिश्ता, बोली- अपने पति के साथ…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी ने मेकर्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >