Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दिखेगा नया किरदार ‘मोती’, गोकुलधाम में आएगा नया ट्विस्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हार्दिक सांगानी की एंट्री हुई है. एक्टर ने शो का हिस्सा बनने पर खुशी जताई और दर्शकों से प्यार मिलने की उम्मीद जताई.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. इस बार शो में एक नई एंट्री हुई है. फिल्म ‘तान्हाजी’ और शो ‘‘थपकी प्यार की’ में नजर आ चुके एक्टर हार्दिक संगानी अब इस आइकॉनिक शो का हिस्सा बन गए हैं.

‘मोती’ की एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हार्दिक सांगानी ‘मोती’ नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे. हार्दिक ‘रूपा रतन साड़ी शॉप’ का मैनेजर होगा. इस नई दुकान की एंट्री से गोकुलधाम सोसाइटी में कई नए मजेदार किस्से और कहानी के नए पहलू देखने को मिलेंगे. इंडिया फोरम्स से बात करते हुए एक्टर ने शो का हिस्सा बनने पर कहा, “मैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देखते हुए बड़ा हुआ हूं. हम गुजराती लोगों के लिए तो लंच और डिनर इस शो के बिना अधूरा लगता है. मैं हमेशा से इस शो में काम करना चाहता था, खासकर इसलिए क्योंकि मैंने इसके ज्यादातर कलाकारों के साथ गुजराती थिएटर में काम किया है.

हार्दिक सांगानी ने जाहिर की खुशी

हार्दिक सांगानी ने आगे कहा, जब आसित भाई का कॉल आया, तो मैंने तुरंत हां कह दी. उन्होंने मेरे पहले से तय एड फिल्म और प्ले के शेड्यूल को भी एडजस्ट किया. मुझे उम्मीद है कि दर्शक ‘मोती’ को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना बाकी किरदारों को मिला है.” हार्दिक की एंट्री के साथ अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मोती’ का किरदार दर्शकों को कितना पसंद आता है और वह गोकुलधाम की दुनिया में क्या नया बदलाव लाता है.

2008 से चला आ रहा शो

मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 से लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो गोकुलधाम सोसाइटी के दिलचस्प किरदारों के लिए जाना जाता है. जेठालाल, दया और तारक मेहता जैसे कैरेक्टर ने इसे हर घर का पसंदीदा बना दिया है.

यह भी पढ़ें- ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ की अच्छी कमाई, फिर भी नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >