Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या फिर से गुरुचरण सिंह की शो में होगी वापसी, एक्टर बोले- जैसे ही मुझे…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी का रोल प्ले कर रहे एक्टर गुरुचरण सिंह फिर से सुर्खियों में आ गए है. एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान तारक शो में उनकी वापसी को लेकर पैपराजी ने सवाल किया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ काफी लंबे समय से टीवी पर दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. तारक मेहता फेम रोशन सोढ़ी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह कुछ समय पहले लापता हो गए थे. उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 25 दिन बाद एक्टर वापस घर लौट आए. घर लौटने पर उन्होंने सबको बताया कि वो आध्यात्मिक यात्रा पर थे. उनके वापस आने के बाद फैंस काफी खुश हो गए. अब उनका एक वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे.

क्या गुरुचरण सिंह की होगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी

गुरुचरण सिंह का वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में वो अपने पेट डॉग के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते दिखे. इस दौरान पैपराजी ने उनसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी को लेकर सवाल पूछा. इस पर एक्टर ने जवाब दिया, “भगवान ही जानते है. मुझे कुछ नहीं पता. जैसे ही मुझे पता चलेगा, मैं आपको बताऊंगा.” गौरतलब है कि गुरचरण ने 2013 में शो छोड़ दिया, लेकिन जनता की मांग के कारण अगले साल वापस आ गए. साल 2020 में उन्होंने फिर से शो छोड़ दिया और उन्हें एक्टर बलविंदर सिंह सूरी ने रिप्लेस किया.

Gurucharan Singh: 20 दिन से लापता गुरुचरण सिंह के पिता का छलका दर्द, आखिरी बातचीत को किया याद, कहा- परेशान लगता था…

Gurucharan Singh मामले में आया नया अपडेट, ‘तारक मेहता’ के सेट पर पहुंची पुलिस, 20 से ज्यादा ईमेल का एक्टर कर रहे थे इस्तेमाल

Gurucharan Singh Missing Case: गुरुचरण सिंह के गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ था घर पर, पिता ने बताई सारी सच्चाई

22 अप्रैल को लापता हो गए थे गुरुचरण सिंह

22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुंबई के जाने के लिए निकले थे, लेकिन वो मुंबई नहीं पहुंचे. एक्टर के पिता ने चार दिन बाद अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस उनके खोजबीन में लग गई थी. हालांकि 25 दिन बाद एक्टर वापस घर लौट आए और फैंस ने राहत की सांस ली. पुलिस को उन्होंने बताया कि वह दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे. इस दौरान एक्टर ने कई दिनों तक अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों के गुरुद्वारों रहे. हालांकि उनके वापस आने से फैंस के साथ-साथ उनके तारक मेहता का उल्टा चश्मा के को-स्टार्स काफी खुश हुए थे.

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताया क्यों हुए थे गायब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >