TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह लापता है और अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चला है. पुलिस जांच में लगी हुई है और सामने नयी जानकारी आई है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों गुरुचरण सिंह को लेकर सुर्खियों में हैं. सीरियल में गुरुचरण रोशन सोढ़ी का रोल प्ले करते थे. हालांकि वो शो को पहले ही छोड़ चुके हैं, लेकिन फैंस उन्हें सोढ़ी के किरदार से आज भी पहचनाते है. हाल ही में एक्टर लापता हो गए थे और पुलिस उन्हें खोजने की कोशिश कर रही है. अबतक पुलिस उन्हें खोज नहीं पाई है. हालांकि इसमें अब चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है.


गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया गायब होने का प्लान
गुरुचरण सिंह को आखिरी बार 22 अप्रैल को देखा गया था, जिसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं है. उनके घरवाले उनके ना मिलने की वजह से काफी परेशान है. अब लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने लापता होने की योजना खुद बनाई है. न्यूज 18 शोशा की एक रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में पुलिस सूत्रों ने बताया, ”एक्टर ने अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया. इस वजह से उनका पता लगाना मुश्किल हो गया है. सीसीटीवी फुटेज में एक्टर एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में जाते दिख रहा है. ये देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खुद सब प्लान किया और दिल्ली से बाहर चले गए.”

Also Read- Gurucharan Singh News: गुरुचरण सिंह के परिवार ने शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, करीबी दोस्त ने कहा- ये फेक न्यूज है

Also Read- गुरुचरण सिंह के लापता होने से लेकर बबीता जी-टप्पू के सगाई की खबरों तक, जब TMKOC के स्टार्स ने खूब बटोरी सुर्खियां

Also Read- Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान


असित मोदी ने कही ये बात
वहीं, हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर बात की. टाइम्स नाउ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि, ये बेहद चौंकाने वाली न्यूज है. वो अपने फैमिली से बहुत प्यार करता है. हम कभी भी एक-दूसरे के प्रति पर्सनल नहीं थे, लेकिन इतना मैं जानता हूं कि वो बहुत ही धार्मिक इंसान थे. उन्होंने शो छोड़ दिया था, लेकिन हमेशा हामरे बीच अच्छे रिश्ते रहे. उनका गायब होना शॉकिंग है, लेकिन जांच जारी है और मुझे यकीन है कि उनका पता लग जाएगा. वहीं, उन्होंने कहा कि, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो सेफ हो.”

Also Read- TMKOC के अय्यर और गोगी ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ समझ नहीं आ रहा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >