Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 17 साल तक काम करने पर गोली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए सबसे…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. अब गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने शो के साथ अपनी यादें शेयर की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी के बेटे गोली का किरदार निभाने के लिए मशहूर कुश शाह ने पिछले साल यूएसए में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शो छोड़ दिया था. हालांकि आज भी फैंस शो में उनकी कमी को महसूस करते हैं और उनके पुराने क्लिप्स सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं. अब एक्टर ने शो में काम करने और कुछ पसंदीदा पलों को याद किया.

शाहरुख खान संग तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर क्या बोले कुश शाह

जस्ट किडिंग विद सिड पॉडकास्ट में कुश शाह ने बात करते हुए कहा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कई पसंदीदा क्षण रहे हैं, लेकिन जो सबसे यादगार रहा, वह शाहरुख के साथ काम करना था. मैं शाहरुख खान के साथ काम करके खुद को भाग्यशाली मानता हूं. मैं उनके साथ तीन बार काम किया. शाहरुख हमारे सेट पर 12 घंटे तक थे और मैं मजाक नहीं कर रहा हूं. 4 बजे जब हम सभी बहुत भूखे थे और शाहरुख ने एक अन्ना से इडली का ऑर्डर दिया. उन्होंने अपने ड्राइवर को स्थानीय अन्ना से इडली लाने के लिए भी भेजा. हम एक साथ बैठे और इडली और वड़ा खाया. वह मेरी सबसे अच्छी याद है.”

कुश ने शाहरुख खान संग देखा आईपीएल

उन्होंने आगे बताया कि कैसे उन्होंने शाहरुख की वैनिटी वैन में केआरके का आईपीएल मैच देखा. एक्टर ने कहा, “सच में, हम उनकी वैनिटी वैन में बैठे और केकेआर का मैच देखा तो ये कमाल की चीज है ना यार. मेरा मतलब है कि ऐसा अनुभव किस्मत वालों को मिलता है और यह अद्भुत था, वह ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘दिलवाले’ के लिए शो पर आए थे.”

कुश शाह बोले- काफी अलग थी शाहरुख खान की प्रेजेंस

16 साल तक काम करने के बाद पिछले साल शो छोड़ने वाले कुश ने बताया, “जब भी सेलिब्रिटी शो में आते थे, तो मुझे बहुत मजा आता था, क्योंकि मैं कभी भी स्टारस्ट्रक नहीं होता था. मुझे हमेशा लगता था कि ठीक है, वे अभिनेता हैं और मुझे कभी परवाह नहीं थी, लेकिन शाहरुख की प्रेजेंस बहुत अलग थी. वह जो भी करते हैं, उसमें बहुत मेहनती होते हैं. वह अपनी लाइनें, स्क्रिप्ट में होने वाली हर चीज को जानते हैं. 30 पेज की स्क्रिप्ट है उनको रटा है. यह एक शानदार अनुभव था.”

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से सनी देओल की पहली तसवीर आई सामने, सेना की वर्दी पहने जंग के लिए दिखे तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >