Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोगी ने लेटेस्ट ट्रैक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किक्रेट मैच पर पैसे लगाए और..

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम समय शाह ने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने टप्पू सेना के साथ काम करने को लेकर भी बात की. एक्टर ने कहा कि जब भी टप्पू सेना साथ होती है, काम ही नहीं हो पाता.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब का लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में ऐसा कोई नहीं है, जो नहीं जानता है. शो के चाहने वालों की लिस्ट में हर उम्र के लोग है. शो को 17 साल हो गए है और फिर भी दर्शक इसे देखने से नहीं चूकते. टप्पू सेना के अहम सदस्य गोगी यानी समय शाह इस शो से 17 साल से जुड़े हुए हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक को लेकर क्या बोले समय शाह?

समय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी से बात करते हुए उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक को लेकर कहा, हालिया एपिसोड जिसमें मैंने क्रिकेट पर पैसे लगाए, वह काफी दिलचस्प है और मुझे वह करने में काफी मजा आया. उस सीक्वेंस को करने में मुझे काफी अच्छा लगा. मैंने वह सीक्वेंस को समझने में वक्त लिया और फिर उसे परफॉर्म किया. मुझे लगता है कि आर्ट एक सहयोगात्मक कार्य है और ये एक इंसान पर नहीं टिका. इसका सारा क्रेंडिट असित सर, कास्ट और क्रू, द राइटिंग टीम और टप्पू सेना को जाता है. ये एक कलेक्टिव काम है और इस वजह से ये इतनी खूबसूरती से हो पाया.

टप्पू सेना को लेकर क्या कहा गोगी ने?

टप्पू सेना के साथ काम करने को लेकर समय शाह ने कहा, जब भी टप्पू सेना साथ होती है, काम ही नहीं हो पाता. हम लोग बहुत मस्ती करते हैं कि सीनियर एक्टर्स को सख्त होना पड़ता है. कुछ समय बाद वह लोग भी हमारे साथ आ जाते हैं. खुशी और धर्मित नये हैं, लेकिन वह तुरंत लाइन्स पकड़ लेते हैं जो सीन डिमांड कर रहा है. नीतिश भी हमारे साथ दो साल से है. उसने सुर पकड़ लिया है शो का, वह जल्दी समझ जाते हैं.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >