Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की इस एक्ट्रेस को मिला बड़ा ऑफर, इस फिल्म में आएंगी नजर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की लोकप्रियता दर्शकों से छिपी नहीं है. शो के किरदार अब दर्शकों के दिल में बस गए है. अब शो से जुड़े एक कलाकार को लेकर बड़ी खबर सुनने में आ रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो अपने एपिसोड को लेकर लाइमलाइट में बना रहता है. सीरियल में कई नये किरदारों की एंट्री हुई है तो कई स्टार्स ने शो को अलविदा कह दिया है. शो में डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आयी आराधना शर्मा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है. आराधना अब फिल्म सायरा खान केस में दिखेंगी. इसे लेकर एक्ट्रेस ने बात की.

आराधना शर्मा किस फिल्म में आएंगी नजर

आराधना फिल्म सायरा खान केस में दिखेंगी. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर कहा, ”ये एक सपने के सच होने जैसा है. सायरा खान केस का हिस्सा होना मेरे लिए बड़ा मौका है. मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म मुझे भविष्य में और अधिक अच्छे प्रोजेक्ट्स तलाशने में मदद करेगी. ये किरदार मेरे लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है और मेरे लिए फिल्म इंडस्ट्री में रास्ता बना सकती है.”

फिल्म सायरा खान केस में कौन-कौन है

फिल्म सायरा खान केस में आराधना शर्मा के अलावा रजनीश दुग्गल, करण राजदान और पूनम दुबे अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म को स्वाति चौहान निर्देशित कर रही है. उन्होंने फिल्म की टीम के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तसवीर भी शेयर किया है. एक्ट्रेस ने तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा, मुहूर्त. सच्ची कहानी पर आधारित इस शक्तिशाली प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद आभारी महसूस कर रहा हू. यह मूवी सिर्फ एक फिल्म नहीं है – यह एक आंदोलन है.

आराधना शर्मा ने किन-किन शोज में काम किया है

आराधना ने ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 2’ से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’ में तमन्ना का किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने सब के पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दीप्ति का किरदार प्ले किया था. एक्ट्रेस एक डांसर और मॉडल भी रह चुकी है. एक्ट्रेस ने सुहागन चुड़ैल, और चन्ना मेरेया में भी काम किया है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गोली के बाद सोनू शो को कहेगी अलविदा, कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबरों पर बोलीं- कोई ऐसा…Also Read- Stree 2 का क्या है तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कनेक्शन, ऐसे बनी जेठालाल-दयाबेन की जोड़ी सुपरहिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >