Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इन 2 किरदारों की होगी एंट्री, पोपटलाल- टप्पू सेना हुए एक्साइटेड

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि गोकुलधाम सोसाइटी में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है. ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत हाल ही में कॉमेडी शो में आए. अब दो और शख्स की एंट्री होने वाली है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 16 साल पहले दर्शकों को हंसाने के लिए शुरू हुआ था. तब गोकुलधाम सोसाइटी की शुरुआत हुई, जिसमें जेठालाल, दयाबेन, टप्पू सेना से लेकर भिड़े, माधवी भाभी, बबीता जी, अय्यर, सोढ़ी जैसे किरदार आए और अपनी एक्टिंग से सभी को हंसाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते इस सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग हो गई. फैंस शो से रिलेटेड छोटी से छोटी अपडेट जानना चाहते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि इस बार की गणेश चतुर्थी गोकुलधाम सोसाइटी में खास होने वाली है और कई नई एंट्रीज भी होगी.

अमन सहरावत ने पोपटलाल ने की थी ये खास रिक्वेस्ट

भारत के गौरवान्वित ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत ने हाल ही में कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री की. उन्हें सोसाइटी वालों के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया. उन्होंने आत्माराम भिड़े की तारीफ करते हुए उन्हें बेस्ट सेक्रेटरी कहा. इधर पोपटलाल ने उन्हें लड़की ढूंढने के लिए भी कहा. अब शो में दो और नए मेहमान की एंट्री होने वाली है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस शख्स की होगी एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अमन सहरावत के बाद ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी की एंट्री होने वाली है. दोनों एक्टर्स अपनी फिल्म ‘कहां शुरू कहां खत्म’ का प्रमोशन करने के लिए गोकुलधाम में पहुंचेंगे. ये मूवी 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसको सौरभ दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में क्या कुछ हुआ खास

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि गोकुलधाम सोसाइटी में गणेश चतुर्थी का प्रोग्राम बड़े ही धूमधाम के साथ हो रहा है. जहां महिला मंडल ने डेकोरेशन की सारी जिम्मेदारी ली. इससे पुरुष को चिंता होती है कि थीम क्या होगा. वे सब चुपके से वहां जाने की कोशिश करते हैं. तभी अचानक साइरन बजता है और बापूजी की आवाज आती है. हर कोई हैरान रह जाता है. तभी महिला मंडल आती है और सबको कहती है, ये तो गलत बात है. जब बप्पा आएंगे, तब ही सब अंदर की डेकोरेशन देख सकते हैं.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गोली के बाद सोनू शो को कहेगी अलविदा, कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबरों पर बोलीं- कोई ऐसा…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टप्पू ने नए शो में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- साइको रूप में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >