TMKOC: जेठालाल से एक बच्चे ने पूछ लिया बबीता जी के बारे में ऐसी बात, एक्टर बोले- ‘तुम 10th में हो और …’

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ सीरियल काफी लोकप्रिय है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बच्चा जेठालाल के बारे में ऐसी बात पूछता है, जिसका वो काफी मजेदार जवाब देते है. एक्टर का आंसर सुन सारे लोग हंसने लगते है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 14 सालों से एंटरटेन करता आ रहा है. शो में जेठालाल-बबीता जी की नोंक-झोंक और हंसी मजाक फैंस को काफी पसन्द है. आए दिन शो से जुड़े वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते है. इस बार एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे ने जेठालाल से बबीता जी के बारे में सवाल पूछा. जिसका जेठालाल ने मजेदार जवाब दिया.

दिलीप जोशी से बच्चे ने पूछा ये सवाल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के नाम से इंस्टाग्राम पर कई फैनपेज है. ऐसे ही फैन पेज ने वीडियो पोस्ट किया है. इसमें जेठालाल यानी दिलीप जोशी किसी इवेंट में दिख रहे है. इस इवेंट में एक बच्चा उनसे बबीता जी के बारे में ऐसी बात पूछता है, जिसे सुनकर एक्टर गुजराती में उसे जवाब देते है. वो कहते है, ‘बेटा आप किस क्लास में हो? ‘तुम 10th में हो और बबीता जी की बात करते हो.‘

https://www.instagram.com/p/CjDKzMxuWde/
यूजर ने लिखा, पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दो

जेठालाल की बातें सुनकर वहां मौजूद सारे लोग हंसने लगते है. इस पर यूजर भी कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दो. एक और यूजर ने लिखा, ये हमारे जेठासर है. एक और यूजर ने लिखा, मौज कर दी. बता दें कि बबीता जी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘सोनू’ का नया घर है बेहद खूबसूरत, इसकी कीमत जानकर आप हो जाएंगे शॉक्ड!
बबीता जी का वीडियो

हाल ही में बबीता जी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नवरात्रि लुक शेयर किया था. एथनिक लुक में वो काफी हसीन लगी थी. इसमें उन्होंने अपना एक डांस वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया था. वीडियो में एक्ट्रेस बोले चूडियां गाने पर डांस करती दिखी थी. बता दें कि इंस्टा पर उन्हें 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो शैलेश लोढ़ा छोड़ चुके है. उनकी जगह सचिन श्रॉफ ने ले ली है. तारक शो से पहले वो स्टार प्लस के सीरीयल गुम है किसी के प्यार में दिखे थे. बता दें कि राजीव की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >