Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू-सोनू की शादी की सच्चाई जान भिड़े बोला- सॉरी जेठालाल, बाबूजी बोले- हमने गलत सोचा…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. लेटेस्ट एपिसोड में अगर आपने कुछ देखना मिस कर दिया, तो कोई बात नहीं. आपको हम बताते हैं शो में क्या-क्या हुआ.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: साल 2008 में शुरू हुआ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है. हल्की-फुल्की कॉमेडी, मजेदार किरदार ने इस हर म्र के दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है. लेटेस्ट एपिसोड में टप्पू और सोनू की शादी दिखाई गई, जिसकी वजह से शो को खूब टीआरपी मिली. हालांकि दोनों ने सच में शादी नहीं की थी, बस वह अपने दोस्त राज और दीया की मदद कर रहे थे. ये खुलासा जब हुआ तो भिड़े ने उन दोनों ने माफी मांगी. अब मेकर्स ने वीकली रिवाइंड का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है.

भिड़े बोला- वह टप्पू को अपना जमाई नहीं मानेगा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिखाया गया कि जब टप्पू और सोनू को मंदिर में वरमाला पहने भिड़े, माधवी, जेठालाल और बाबूजी देखते हैं, तब काफी हैरान हो जाते हैं. भिड़े कहता है कि वह टप्पू को अपना जमाई कभी नहीं मानेगा. हालांकि बाबूजी और जेठालाल मान जाते हैं और उन्हें आशीर्वाद भी देते हैं. हालांकि टप्पू और सोनू की शादी नहीं होती और ये सब भिड़े सपना देखता है. सस्पेंस यहीं नहीं खत्म होता और भिड़े को लगता है कि सच में उन दोनों ने शादी कर ली. फिर पुलिस की एंट्री होती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

सच्चाई जानकर भिड़े ने जेठालाल से मांगी माफी

बाबूजी, टप्पू और सोनू से कहते हैं कि, ‘उन्होंने किसी को बिना बताए शादी कर ली.’ जिसके बाद सोनू बताती है कि वह अपने दोस्त राज और दीया की शादी करवाने मंदिर गई थी क्योंकि उनके परिवार वाले उनकी शादी नहीं करवा रहे थे. सच्चाई जानकर भिड़े, जेठालाल को सॉरी कहता है. जेठालाल कहता है कि, ‘अब क्या कर सकते हैं. तुझे तो मैं और टप्पू हमेशा गलत लगते हैं.’ भिड़े कहता है, ‘टप्पू और सोनू हमें माफ करना, हमने तुम दोनों पर शक किया.’ टप्पू कहता है, ‘मैं और सोनू बहुत अच्छे और पक्के दोस्त है और कुछ नहीं है.’ बाबूजी कहते है, ‘सॉरी बच्चों हमने तुम दोनों के बारे में गलत सोचा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >